fbpx
  Previous   Next
HomeNationअंधविश्वास रहें सतर्क ! मुंबई में भूत भगाने के नाम पर मुस्लिम...

अंधविश्वास रहें सतर्क ! मुंबई में भूत भगाने के नाम पर मुस्लिम ढोंगी तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म.

32 वर्षीय महिला पारिवारिक और स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान थी. राशिद ने उसे झांसा दिया कि वह बुरी आत्माओं से मुक्ति के लिए तांत्रिक अनुष्ठान कर सकता है.

मुंबई की एक 32 वर्षीय महिला अंधविश्वास के चक्कर में ऐसी फंसी की जिसकी कीमत उसे मुस्लिम तांत्रिक के हाथों अपनी इज्जत गंवानी पड़ी. दरअसल, अब्दुल राशिद नामक एक मुस्लिम तांत्रिक ने महिला को बुरी आत्माओं से मुक्ति दिलाने के नाम पर अनुष्ठान के बहाने झांसे में लेकर उसे बुलाया और फिर दुष्कर्म को अंजाम दिया. सांताक्रूज़ पुलिस ने इस मामले में अब्दुल राशिद नामक मुस्लिम तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है.

image 67

पुलिस की मानें तो , 32 वर्षीय महिला पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थी. वह राशिद से मदद मांगने आई थी. उसकी कमज़ोरी का फायदा उठाते हुए राशिद ने उसे यकीन दिलाया कि उसके ऊपर भूत सवार है. उसे तथाकथित बुरी आत्माओं से मुक्ति दिलाने के लिए वह तांत्रिक अनुष्ठान कर सकता है.

image 68

राशिद ने अगस्त की शुरुआत में महिला को अनुष्ठान के बहाने मिलने के लिए बुलाया. उसी दौरान उसने कथित तौर पर महिला के साथ बलात्कार किया. पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में महिला को लगा कि यह कृत्य “उपचार” का हिस्सा है, लेकिन बाद में उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है. इसके बाद उसने सांताक्रूज़ पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई.

image 69

महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने राशिद के खिलाफ BNS की धारा 64, 64(2) के तहत मामला दर्ज किया. उसके ऊपर महाराष्ट्र मानव बलि एवं अन्य अमानवीय, दुष्ट और अघोरी प्रथाओं और काला जादू निवारण एवं उन्मूलन अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के तहत भी मामला दर्ज किया. पुलिस ने राशिद को गिरफ्तार कर लिया है.

image 70

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

वृंदावन में चीख-पुकार: केशी घाट पर नाव पलटने से बड़ा हादसा, यमुना की लहरों ने छीनी 10 जिंदगियां

कान्हा की नगरी वृंदावन में शुक्रवार का दिन मातम में बदल गया। केशी घाट के पास यमुना नदी की लहरों में पर्यटकों से भरी...

वोटिंग का ‘सुनामी’ अलर्ट: असम से केरलम तक टूटे पुराने रिकॉर्ड, अब 4 मई को खुलेगा सत्ता का असली पिटारा!

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। 9 अप्रैल 2026 को हुए विधानसभा चुनावों में असम, केरलम और केंद्र...

संसद में गूंजेगी ‘नारी शक्ति’ की हुंकार: बंगाल चुनाव से पहले पीएम मोदी का बड़ा दांव

पश्चिम बंगाल के चुनावी महासंग्राम के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए 'नारी शक्ति' को केंद्र में ला खड़ा किया...