fbpx
  Previous   Next
HomeNationटेनिस प्लेयर बेटी राधिका यादव को पिता ने मार डाला, एक-एक कर...

टेनिस प्लेयर बेटी राधिका यादव को पिता ने मार डाला, एक-एक कर दागीं 5 गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की पिता ने ही उन्हें गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के पीछे की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है.

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में गुरुवार को एक दिल दहलाने वाले मामले में पिता ने अपनी टेनिस प्लेयर बेटी राधिका यादव को गोलियों से भून दिया. राधिका एक उभरती हुए प्लेयर बताई जा रही है, जिसने स्टेट लेवल पर कई खिताब जीते थे. पिता ने बेटी पर एक-एक कर पांच गोलियां दागीं, जिसमें से तीन उसे लगीं. घटना गुरुग्राम के सुशांत लोक-2 स्थित घर पर हुई. जिस बेटी ने पिता का नाम रोशन किया, वही क्यों उसका कातिल बन गया, पुलिस इसकी जांच कर रही है.

image 29


यह गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे सेक्टर 57 स्थित आवास पर हुई. राधिका अपने परिवार के साथ यहां रहती थीं. आरोपी पिता ने अपनी बेटी राधिका पर लगातार गोलियां चलाईं. गुरुग्राम पुलिस ने हत्यारोपी बाप को गिरफ्तार कर मौके से उस रिवॉल्वर को भी बरामद कर लिया, जिससे इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया.

image 30

राधिका राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी थीं और कई प्रतियोगिताएं जीत चुकी थीं. राधिका यादव की अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) में युगल टेनिस खिलाड़ी के रूप में रैंकिंग 113 थी. राधिका यादव का जन्म 23 मार्च, 2000 को हुआ था और वह ITF युगल में शीर्ष 200 में थीं.

image 31

गुरुग्राम पुलिस ने टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा किया है. पुलिस प्रवक्ता संदीप की मानें तो सेक्टर-57 सुशांत लोक फेज-2 के रहने वाले दीपक यादव प्रॉपर्टी डीलर हैं और उनकी बेटी करीब 25 वर्षीय राधिका यादव टेनिस की इंटरनेशनल खिलाड़ी थी. पिछले दिनों राधिका ने क्षेत्र में एक टेनिस कोचिंग एकेडमी शुरू कर दी. इसमें काफी युवक-युवतियां कोचिंग लेने आते थे. पुलिस की मानें तो इस एकेडमी को बंद करने के लिए दीपक अपनी बेटी राधिका पर दबाव बना रहा था, लेकिन राधिका मना कर रही थी. आज दोनों में बहस इतनी अधिक हो गई कि दीपक ने तैश में आकर राधिका को गोलियां मार दी. यह गोलियां उसकी कमर पर लगी.

image 34

पुलिस की मानें तो उन्हें क्षेत्र के निजी अस्पताल से युवती को गोली मारने की सूचना मिली थी. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतका का चाचा मौके पर मिला, जिसने राधिका काे घर पर ही गोली मारे जाने की जानकारी दी. जब पुलिस घर पहुंची तो दीपक घर पर ही बैठा हुआ था, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर को भी कब्जे में ले लिया. फिलहाल मामले की जांच कर रही है. पुलिस पिता से भी पूछताछ कर रही है.

image 33

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

IND vs NZ: आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर पलट दिया इतिहास, पहली बार जीती सीरीज

भारतीय क्रिकेट के गढ़ माने जाने वाले इंदौर में रविवार का दिन मेहमान टीम न्यूजीलैंड के नाम रहा। जबरदस्त आत्मविश्वास, धैर्यपूर्ण बल्लेबाज़ी और अनुशासित...

वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत की ट्रेड नीति का नया रोडमैप

बदलते अंतरराष्ट्रीय हालात ने भारत की व्यापार नीति को एक बार फिर केंद्र में ला दिया है। बजट 2026 से पहले सरकार के सामने...

बयान पर मचे बवाल के बाद एआर रहमान की सफाई, कहा– ‘मेरी बातों को गलत समझा गया’

ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका संगीत नहीं बल्कि हालिया बयान और उस पर...

RELATED NEWS

ग्रीनलैंड पर कब्जे का विरोध पड़ा महंगा, 8 देशों पर फूटा डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ बम

ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और यूरोपीय देशों के बीच खींचतान अब नए स्तर पर पहुंच गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को रणनीतिक...

इंडोनेशिया में रहस्यमयी घटना: पहाड़ी इलाके के पास गायब हुआ यात्री विमान

इंडोनेशिया में एक छोटे यात्री विमान के अचानक संपर्क से बाहर हो जाने से हड़कंप मच गया है। यह घटना उस समय सामने आई...

भारत–ओमान के प्राचीन समुद्री रिश्तों की नई यात्रा, मस्कत पहुँचा INSV कौडिन्य

भारत और ओमान के बीच ऐतिहासिक समुद्री संबंधों ने एक बार फिर जीवंत रूप ले लिया है। भारतीय नौसेना का पारंपरिक पोत INSV कौडिन्य...