fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsBJP सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे पर FIR दर्ज ! देवघर...

BJP सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे पर FIR दर्ज ! देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम में जबरन घुसने का आरोप

बीजेपी नेता मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे ने सावन की भीड़ की वजह से VIP दर्शन और गर्भ गृह में जाने पर रोक के बावजूद जबरन अंदर घुस गए

सावन का महिना शिव भक्तों के लिए खासा महत्व रखता है ऐसे में देश भर के शिव भक्ति और मंडली शिव मंदिर और मठों में बाबा के दर्शन के लिए जाते है. ऐसे में झारखंड के देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिंग के दर्शन और गंगाजल अपर्ण की एक विशेष महत्व है. लेकिन सावन में भक्तों की भारी भिड के चलते मंदिरों में VIP दर्शन और गर्भ गृह में जाने पर रोक थी, लेकिन BJP सांसद जबरन अंदर घुस गए. जिसके चलते दोनों भाजपाई नेता के खिलाफ एफआईआर देवघर की पंडा धर्मरक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर की शिकायत पर 7 अगस्त को दर्ज की गई है.

image 34

देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम मंदिर के गर्भगृह में कथित रूप से जबरन प्रवेश करने के आरोप में दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी और गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है. जिसपर सांसद निशिकांत दुबे ने इसपर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, “पूजा करने के कारण यह केस है. अभी तक 51 केस मेरे ऊपर दर्ज हैं. कल देवघर एयरपोर्ट से सीधे पुलिस स्टेशन जाकर गिरफ़्तारी दूंगा.”

image 38

पंडा धर्मरक्षिणी सभा के कार्तिकनाथ ठाकुर ने अपनी शिकायत में कहा है कि श्रावणी मेले के दौरान मंदिर में वीवीआईपी दर्शन और गर्भगृह में प्रवेश पर रोक थी. इसके बावजूद 2 अगस्त को मनोज तिवारी, निशिकांत दुबे, उनके पुत्र कनिष्ककांत दुबे, दोनों सांसदों के पीए और देवघर के कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए जबरन गर्भगृह में प्रवेश किया.

image 37

शिकायत में यह भी कहा गया है कि निकास द्वार पर तैनात पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की गई, जिससे मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी अफरातफरी मच गई. श्रद्धालुओं के साथ कोई भी अप्रिय घटना घट सकती थी. सांसदों द्वारा जबरन प्रवेश कर पूजा करने से पूजा बाधित हुई और व्यवधान भी हुआ.मंदिर परिसर में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी फैल गई. पंडा धर्मरक्षिणी महासभा के पूर्व महासचिव ने निशिकांत दुबे पर मंदिर में अराजकता फैलाने का भी आरोप लगाया है.

image 39

उल्लेखनीय है कि मनोज तिवारी ने सुल्तानगंज से देवघर तक करीब 105 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा 2 अगस्त को पूरी की थी. इस दौरान निशिकांत दुबे भी उनके साथ थे. झारखंड भाजपा के अध्यक्ष एवं विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सांसदों पर एफआईआर की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

image 40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

उम्र नहीं रोहित शर्मा का जुनून देखिए! कोच दिनेश लाड ने किया 100% गारंटी वाला बड़ा दावा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा की फिटनेस और उनके भविष्य को लेकर पिछले कुछ समय...

हिमाचल प्रदेश में 5.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ तक हिले कई शहर

उत्तर भारत के कई राज्यों में शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हिमाचल प्रदेश से लेकर हरियाणा और पंजाब तक भूकंप के...

देश के कई राज्यों में आज मानसून की धुआंधार एंट्री, केरल-कर्नाटक में अत्यधिक भारी बारिश; दिल्ली-यूपी में आंधी का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज के अनुसार, शनिवार 6 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कुछ और हिस्सों में तेजी...

RELATED NEWS

IPL 2026: अगर बारिश में धुल गया गुजरात और राजस्थान का क्वालीफायर-2, तो कौन पहुंचेगा फाइनल?

आईपीएल 2026 की पहली फाइनलिस्ट टीम का फैसला हो चुका है, जहाँ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर...

आरसीबी फाइनल में! पाटीदार के तूफान में उड़ी गुजरात टाइटन्स, बेंगलुरु ने 92 रनों से जीतकर पक्का किया खिताबी मुकाबला

आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मंगलवार (26 मई) को धर्मशाला के एचपीसीए (HPCA) स्टेडियम में इतिहास रच दिया। आरसीबी...

कर्नाटक में बड़ा सियासी उलटफेर! गुरुवार को इस्तीफा दे सकते हैं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, दिल्ली में हुई मैराथन बैठक के बाद फैसला

कर्नाटक के सियासी गलियारों में लंबे समय से जारी उथल-पुथल अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँचती नजर आ रही है। सूत्रों के हवाले से...