fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentफिल्म सैयारा को सीधे टक्कर दे रही है ये साउथ की फिल्म!...

फिल्म सैयारा को सीधे टक्कर दे रही है ये साउथ की फिल्म! सिनेमाघर के बाहर दर्शक लोग क्यों जुते-चप्पल उतार कर देख रहें फिल्म?

फिल्म सैयारा इन दिनों हर जगह छाई हुई है. फिल्म के सामने कोई टिक नहीं पा रहा है मगर अब एक फिल्म कड़ी टक्कर देने के लिए आ गई है.

अहान पांडे और अनीत पड्डा कि फिल्म सैयारा की आंधी हर जगह छाई हुई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. सैयारा के सामने कोई फिल्म टिक नहीं पा रही है. मगर अब एक ऐसी फिल्म आई है जो इस आंधी को पार करते हुए शानदार कमाई कर रही है. ये एक कन्नड़ एनिमेटेड फिल्म है. जिसका नाम महावतार नरसिम्हा है. महावतार नरसिम्हा लिमिटेड थिएटर में ही रिलीज हुई है लेकिन इसे देखने के लिए लोगों की लाइन लग गई है. इतना ही नहीं लोग इसे देखने के लिए थिएटर के बाहर चप्पल तक उतारकर जा रहे हैं.

Screenshot 2025 07 28 232813


कई शहरों में हाउसफुल चल रही है फिल्म
कन्नड़ एनिमेशन फिल्म, महावतार नरसिम्हा कोलकाता के सीमित सिनेमाघरों में रिलीज हुई. न कोई प्रमोशन था, न कोई होर्डिंग, न कोई रील, न कोई इंटरव्यू. और रविवार आते-आते, हर जगह हाउसफुल हो गया. इतना कि दर्शक अपने जूते-चप्पल बाहर ही छोड़कर ऑडिटोरियम में घुस रहे हैं.

Screenshot 2025 07 28 232417

बॉक्स ऑफिस पर कर रही है शानदार कमाई
महावतार नरसिम्हा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ओपनिंग वीकेंड से ही ये फिल्म हर जगह छा रही है. Sacniik की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म तीन दिन में 15.93 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. फिल्म ने पहले दिन 1.75 करोड़, दूसरे दिन 4.6 करोड़ और तीसरे दिन लंबी छलांग लगाते हुए 9.5 करोड़ का कलेक्शन किया है. कन्नड़ से ज्यादा इस फिल्म को हिंदी में पसंद किया जा रहा है. हिंदी में फिल्म 10 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

‘काला हिरण’ फिल्म पर महासंग्राम: प्रोड्यूसर अमित जानी ने सरेआम फाड़ा सलमान खान का लीगल नोटिस, वीडियो जारी कर दी चेतावनी

बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान का साल 1998 का बहुचर्चित 'काला हिरण शिकार मामला' (Blackbuck Poaching Case) एक बार फिर देश की सुर्खियों...

200 करोड़ की महाठगी: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीस, खुद को बताया बेकसूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस बुधवार (3 जून) को 200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में दिल्ली की पटियाला...

‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे पर यौन उत्पीड़न की FIR: फाइव स्टार होटल में छेड़छाड़ और ड्रिंक में नशा मिलाने का आरोप

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है, लेकिन इस बार वजह कोई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं बल्कि...