fbpx
  Previous   Next
HomeHealthबवासीर की समस्या से है परेशान तो भूलकर भी न खाएं ये...

बवासीर की समस्या से है परेशान तो भूलकर भी न खाएं ये 6 सब्जियां, हो जाएंगे हैरान !

पाइल्स की समस्या को आपका गलत खानपान और बढ़ा देता है. कुछ ऐसी सब्जियां है जो सभी घरों में अमूमन बनती है वो पाइल्स की मरीजों के लिए जहर के बराबर हो सकती हैं.

पाइल्स की समस्या को आपका गलत खानपान और बढ़ा देता है. आपको बता दें कि पाइल्स के मरीज अगर गलत चीजें खाते हैं तो उनकी ये समस्या बढ़ सकती है. आपको जानकर हैरानी होगी की कुछ ऐसी सब्जियां है जो सभी घरों में अमूमन बनती है वो पाइल्स की मरीजों के लिए जहर के बराबर हो सकती हैं. आइए जानते हैं कि पाइल्स के मरीजों को किन सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए.

image

पाइल्स की समस्या क्यों होती है
पाइल्स का असली दुश्मन होती है कब्ज. अगर पेट सही से साफ ना हो, स्टूल हार्ड हो या फिर बार-बार जोर लगाना पड़े तो पाइल्स की समस्या और बिगड़ने लगती है. अक्सर लोग सोचते हैं कि पाइल्स ज्यादा मिर्च मसाले खाने से और ज्यादा गर्म चीजें खाने से हो सकती है, हां ऐसा हो सकता है लेकिन इसकी असली वजह हार्ड स्टूल और स्टूल पास करते समय ज्यादा जोर लगाना होता है. जब हम गलत चीजें खाते हैं तो कब्ज हो जाता है.

image 1

पाइल्स में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए

बैंगन
ये एक बहुत ही आम सब्जी है, लेकिन पाइल्स के मरीजों के लिए बेहद खराब है. आर्युवेद के अनुसार बैंगन पित्त और वात दोष को बढ़ाता है जिससे पाइल्स का दर्द बढ़ जाता है. बैंगन में सोलानिन नाम का एक कंपाउंड होता है जो आंतों में इरिटेशन पैदा करता है जिससे गैस और कब्ज भी हो सकता है. आप इसकी जगह पर लौकी, कद्दू और तरोई को खा सकते हैं.

image 2


फूल गोभी और पत्ता गोभी
पाइल्स के मरीजों के लिए ये सब्जी वात को बढ़ाती है जिससे गैस और ब्लोटिंग होती है जो पाइल्स के दर्द और सूजन को बढ़ा देता है. दरअसल गोभी में रेफिनोस नाम का एक कार्बोहाइड्रेट होता है जो कि डाइजेशन को स्लो करता है जिससे ज्यादा गैस बनती है. जो पाइल्स की मरीजों को परेशान कर सकती है. इसके अलावा आप पालक और मेथी का सेवन कर सकते हैं.

image 3


प्याज और लहसुन
प्याज और लहसुन दोनों ही बहुत गर्म तासीर के होते हैं. जिससे पाइल्स का दर्द और जलन दोनों बढ़ जाते हैं. इसका सेवन अगर आप करना चाहते हैं तो बहुत कम मात्रा में खाएं और कच्चा बिल्कुल भी नहीं खाएं.

image 4


हरी मिर्च और शिमला मिर्च
अगर आपको पाइल्स की समस्या है तो आप लाल मिर्च, हरी मिर्च, सूखी मिर्च, पीली मिर्च और शिमला मिर्च का सेवन बिल्कुल भी ना करें. आर्युवेद के अनुसार मिर्च पित्त को बहुत ज्यादा बढ़ाती है जिससे की पाइल्स की जलन और दर्द बढ़ जाता है. दरअसल इनमें कैप्सिसन नाम का एक कंपाउंड होता है जो डाइजेस्टिव सिस्टम को इरिटेट करता है.

image 5


मटर
मटर वात दोष को बढ़ाता है जिससे गैस और ब्लोटिंग होती है और डाइजेशन स्लो हो जाता है. आप इसकी जगह कद्दू और तरोई जैसी सब्जियां खा सकते हैं.

image 6


कटहल
अगर आपको पाइल्स की समस्या है तो कटहल से बिल्कुल दूर रहिए. ये बहुत ज्यादा हैवी होता है जिससे डाइजेशन स्लो हो जाता है और इसमें स्टार्ट होता है जो कब्ज पैदा कर सकता है.

image 7


क्या खाना चाहिए?
अगर आप पाइल्स की समस्या से परेशान है तो आपके लिए लौकी, तरोई, पालक, कद्दू जैसी सब्जियों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है. उपरोक्त सब्जियों की तासीर में ठंडी और हल्की होती है जिससे बावासीर की समस्या नहीं होती है.

image 8

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

भीगी किशमिश खाने से होते है चमात्कारिक फायदे ! लेकिन भीगी किशमिश खाने की टाइमिंग है महत्वपूर्ण

ठंड के मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते...

अंडे और चिकन से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये सस्ती सी चीज ! जानें फायदे और सेवन का तरीका

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन और पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब भी प्रोटीन की बात...

छुहारे खाने से ये सब बिमारियों में शर्तिया लाभ मिलेगी साथ ही साथ छुहारे की तासीर भी जानें?

आप डेली रूटीन में शामिल करते हैं तो और भी कई फायदे उठा सकते हैं क्योंकि छुआरा विटामिन ए, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, फाइबर,...