fbpx
  Previous   Next
HomeNationभगवान वेंकटेश्वर स्वामी को 121 किलो सोना दान करेगा भक्त, आंध्र के...

भगवान वेंकटेश्वर स्वामी को 121 किलो सोना दान करेगा भक्त, आंध्र के CM दानवीर का नाम लेने से क्यों किया इनकार?

आंध्र के CM ने कहा कि उस भक्त ने ईश्वर को कुछ लौटाने का फैसला किया है. अब वह वेंकटेश्वर स्वामी को 121 किलोग्राम सोना दे रहा है. नायडू ने कहा कि उक्त भक्त गुमनाम रहना चाहता है.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को कहा कि भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के एक भक्त ने अपनी उद्यमशील सफलता के लिए कृतज्ञता स्वरूप भगवान को 121 किलोग्राम सोना दान करने का फैसला किया है. इस सोने की कीमत लगभग 140 करोड़ रुपये है. नायडू ने कहा कि वह (भक्त) एक कंपनी स्थापित करना चाहता था और इसमें उसे सफलता हासिल हुई. मंगलागिरी में ‘गरीबी उन्मूलन’ कार्यक्रम पी4 को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उस भक्त ने ईश्वर को कुछ लौटाने का फैसला किया है. अब वह वेंकटेश्वर स्वामी को 121 किलोग्राम सोना दे रहा है. नायडू ने कहा कि उक्त भक्त गुमनाम रहना चाहता है.

Screenshot 2025 08 19 231212

उन्होंने बताया कि भक्त ने अपनी कंपनी के 60 प्रतिशत शेयर बेचकर 1.5 अरब अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 6,000 करोड़ रुपये से 7,000 करोड़ रुपये अर्जित किए और उनका मानना है कि यह समृद्धि उन्हें श्री वेंकटेश्वर स्वामी की कृपा से प्राप्त हुई, इसलिए उन्होंने भगवान को दान करने का निर्णय लिया.

Screenshot 2025 08 19 231139

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख ने बताया कि भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की मूर्ति को प्रतिदिन लगभग 120 किलो सोने के आभूषणों से सजाया जाता है. उन्होंने बताया कि जब उन्हें इस बात का पता चला, तो एक भक्त ने आगे आकर 121 किलो सोना दान करने के लिए कहा.

Screenshot 2025 08 19 231152

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

ईरान की सियासत में ट्रंप की एंट्री, सड़कों पर उतरे लोगों को मिला खुला समर्थन

ईरान में लंबे समय से जारी जन आंदोलन के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने हालात को और ज्यादा संवेदनशील...

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में नई जान, जयशंकर–रुबियो बातचीत से बढ़ी उम्मीदें

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटकी व्यापार वार्ताओं को लेकर एक बार फिर सकारात्मक संकेत सामने आए हैं। दोनों देशों के...

मोदी डिग्री विवाद: गुजरात हाईकोर्ट से AAP को झटका, केजरीवाल-संजय सिंह पर एक साथ चलेगा ट्रायल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक योग्यता से जुड़े बयान अब कानूनी मोर्चे पर आम आदमी पार्टी के लिए नई चुनौती बनते नजर आ रहे...

RELATED NEWS

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में नई जान, जयशंकर–रुबियो बातचीत से बढ़ी उम्मीदें

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटकी व्यापार वार्ताओं को लेकर एक बार फिर सकारात्मक संकेत सामने आए हैं। दोनों देशों के...

मोदी डिग्री विवाद: गुजरात हाईकोर्ट से AAP को झटका, केजरीवाल-संजय सिंह पर एक साथ चलेगा ट्रायल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक योग्यता से जुड़े बयान अब कानूनी मोर्चे पर आम आदमी पार्टी के लिए नई चुनौती बनते नजर आ रहे...

बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, 25 दिन में 8वां कत्ल

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों के लिए हालात लगातार चुनौतीपूर्ण होते जा रहे हैं। बीते कुछ हफ्तों में सामने आई हिंसक घटनाओं ने आम लोगों...