fbpx
  Previous   Next
HomeHealthआपके किचन में मौजूद है पेट की गंदगी का काल ! घर...

आपके किचन में मौजूद है पेट की गंदगी का काल ! घर में रखा ये मसाला करेगा काम बस इसे सही तरीके से करें इस्तेमाल.

3 किचन के मसाले आपके पेट में जमी पुरानी गंदगी की सफाई करने का काम कर सकते हैं. बशर्ते आपको इन्हें इस्तेमाल करने का तरीका पता हो.

हमारे बदलते खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से पेट की दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं, जिसमें से एक सबसे कॉमन है कब्ज. यानि पेट साफ न होना. अक्सर पेट की गंदगी साफ न होने से कई स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं. ये पेट में दर्द, एसिडिटी, गैस और ब्लोटिंग के साथ बड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं. अक्सर पेट साफ न होने के कई कारण हैं, जिसमें सिर्फ अनहेल्दी खानपान ही नहीं बल्कि कम नींद, लेट नाइट सोना, लेट नाइट खाना भी शामिल है. राहत की बात ये है कि आपके किचन में ही ऐसे मसाले मौजूद हैं जो इन परेशानियों का काल साबित हो सकते हैं. पेट साफ करने के लिए घरेलू उपाय बेहद मददगार होते हैं. इसलिए दवा लेने से पहले आपको कब्ज के लिए नेचुरल तरीके अपनाने चाहिए. पेट कैसे साफ करें? पेट की गंदगी कैसे साफ करें? कब्ज का रामबाण इलाज क्या है? जैसे सवालों से आप भी परेशान हैं, तो आइए जानते हैं कौन-कौन से मसाले पेट को साफ करने में मदद करते हैं और इन्हें कैसे इस्तेमाल करें.

image 23

अजवाइन
अजवाइन में थायमोल नामक यौगिक होता है जो पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है. यह गैस, एसिडिटी और अपच को दूर करने में बेहद असरदार है. पेट की गंदगी धीरे-धीरे साफ होती है और पाचन तंत्र मजबूत बनता है.

कैसे करें इस्तेमाल?
एक चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में उबालें. इसे छानकर गुनगुना पिएं. या फिर भोजन के बाद थोड़ा सा अजवाइन चबाकर भी खा सकते हैं.

image 25


सौंफ
सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. यह पाचन को दुरुस्त करता है और पेट की सूजन व गैस को कम करता है. कब्ज और अपच से राहत मिलती है, साथ ही पेट की सफाई भी होती है.
कैसे करें इस्तेमाल?
एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर 10 मिनट तक भिगोएं. इस पानी को दिन में 2–3 बार पिएं. भोजन के बाद सौंफ को माउथ फ्रेशनर की तरह चबाएं.

image 26


हींग
हींग में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. यह गैस, पेट दर्द और अपच को कम करता है. आंतों की सफाई होती है और पेट की गहराई तक गंदगी बाहर निकलती है.
कैसे करें इस्तेमाल?
एक चुटकी हींग को गुनगुने पानी में घोलें और सुबह खाली पेट पिएं। या फिर सब्जियों और दालों में तड़के के रूप में इस्तेमाल करें.

image 27

अगर आप पेट की गंदगी, कब्ज या गैस से परेशान हैं, तो इन तीन मसालों, अजवाइन, सौंफ और हींग को अपने रूटीन में शामिल करें. ये न सिर्फ पाचन को सुधारते हैं, बल्कि पेट को अंदर से साफ करके आपको हल्का और हेल्दी महसूस कराते हैं.

image 28

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

अगले 48 घंटे बेहद अहम! पीयूष गोयल और जैमीसन ग्रीर की महा-बैठक; ट्रंप की टैरिफ डेडलाइन से पहले ऐतिहासिक डील संभव

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित द्विपक्षीय व्यापार समझौतेको लेकर एक बहुत बड़ा और निर्णायक अपडेट सामने आया है। दोनों देशों...

सभी 36 राफेल लड़ाकू विमान पूरी तरह सुरक्षित! वायुसेना के टेंडर दस्तावेज ने फिर खोली पाकिस्तान के झूठ की पोल

'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय वायुसेना (IAF) के राफेल लड़ाकू विमानों को मार गिराने के पाकिस्तान के झूठे दावों और प्रोपेगैंडा की एक बार...

सर्राफा बाजार में मची खलबली! चांदी सीधे 10,000 रुपये टूटी, सोना भी 2,300 रुपये से ज्यादा हुआ सस्ता

यदि आप भी सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं या आपके घर में शादियों का कोई फंक्शन आने वाला है, तो...

RELATED NEWS

डेंगू के डंक का होगा अंत! भारत में जल्द आएगी ‘Qdenga’ वैक्सीन, अब नहीं होगी इलाज की चिंता!

भारत में हर साल मानसून की दस्तक के साथ ही डेंगू का डंक लोगों को अस्पतालों तक पहुँचा देता है, लेकिन अब इस जानलेवा...

भीगी किशमिश खाने से होते है चमात्कारिक फायदे ! लेकिन भीगी किशमिश खाने की टाइमिंग है महत्वपूर्ण

ठंड के मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते...

अंडे और चिकन से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये सस्ती सी चीज ! जानें फायदे और सेवन का तरीका

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन और पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब भी प्रोटीन की बात...