fbpx
  Previous   Next
HomeSportsसाइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप फिर से हुए एक ! बैडमिंटन स्टार...

साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप फिर से हुए एक ! बैडमिंटन स्टार अलगाव की घोषणा के 2 हप्ते के बाद शादी को दूसरा मौका देने का फैसला किया है.

दोनों ने साथ में तस्वीर शेयर कर बताया कि दूरी ने उन्हें साथ रहने की अहमियत समझा दी है और अब दोनों अपनी शादी को दूसरा मौका देने जा रहे हैं.

स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल बीते दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एकाएक चर्चाओं में आ गई थीं, जब उन्होंने अपने पति पारुपल्ली कश्यप से अलग होने का ऐलान किया. उनके इस फैसले ने हर किसी को चौंकाकर रख दिया था. हालांकि अब साइना और पारुपल्ली फिर शादी को दूसरा मौका देने जा रहे हैं.

image 15

साइना नेहवाल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस फैसले के बारे में फैंस को जानकारी दी. बैडमिंटन प्लेयर ने पारुपल्ली कश्यप संग अपनी एक फोटो शेयर की और लिखा, “कभी-कभी दूरी आपको मौजूदगी का महत्व सिखाती है, लीजिए, हम फिर से कोशिश कर रहे हैं.

Screenshot 2025 08 02 231230

13 जुलाई को पोस्ट कर दी थी अलग होने की जानकारी
इससे पहले 13 जुलाई को साइना नेहवाल ने एक पोस्ट के जरिए अपने और पारुपल्ली कश्यप से अलग होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, “जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। बहुत सोच-विचार के बाद कश्यप परुपल्ली और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम अपने और एक-दूसरे के लिए शांति, तरक्की और राहत चुन रहे हैं। मैं उन यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं. इस दौरान हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद”

image 16

शादी से पहले लंबे समय तक किया था डेट
हालांकि दोनों अब अपनी शादी को एक और मौका देने जा रहे हैं। लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साइना और परुपल्ली साल 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ही बैडमिंटन के बड़े खिलाड़ी रहे हैं। बताया जाता है कि दोनों ने हैदराबाद में पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी में ट्रेनिंग ली और एक साथ ही इस खेल में आगे बढ़े.

image 17

रिपोर्ट्स के मुताबिक साइना और पारुपल्ली साल 1997 से एक-दूसरे को जानते थे। 2004 में जब गोपीचंद ने हैदराबाद में अपनी बैडमिंटन एकेडमी स्थापित की, तो दोनों उनके अंडर ट्रेनिंग लेने चले गए। यहीं से उनकी नजदीकियां बढ़ीं। पहले दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में बदल गई। साल 2018 में शादी होने तक इनके रिलेशनशिप की किसी को भनक तक नहीं थी.

image 18

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

ईरान की सियासत में ट्रंप की एंट्री, सड़कों पर उतरे लोगों को मिला खुला समर्थन

ईरान में लंबे समय से जारी जन आंदोलन के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने हालात को और ज्यादा संवेदनशील...

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में नई जान, जयशंकर–रुबियो बातचीत से बढ़ी उम्मीदें

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटकी व्यापार वार्ताओं को लेकर एक बार फिर सकारात्मक संकेत सामने आए हैं। दोनों देशों के...

मोदी डिग्री विवाद: गुजरात हाईकोर्ट से AAP को झटका, केजरीवाल-संजय सिंह पर एक साथ चलेगा ट्रायल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक योग्यता से जुड़े बयान अब कानूनी मोर्चे पर आम आदमी पार्टी के लिए नई चुनौती बनते नजर आ रहे...

RELATED NEWS

IND vs NZ: पहले वनडे में टीम इंडिया ने 4 विकेट से मारी बाजी, किंग कोहली फिर चमके

वडोदरा की शाम क्रिकेट के रंग में पूरी तरह डूबी हुई थी, जब लंबे अंतराल के बाद शहर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी देखी।...

गौतम गंभीर की टेस्ट टीम के कोच पद के लिए इस दिग्गज को दिया था ऑफर! BCCI टेस्ट के लिए नए कोच की कर...

भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में मुह की खानी पड़ी थी. टीम इंडिया 0-2 से दो मैचों की टेस्ट सीरीज...

टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा ! शुभमन गिल का पत्ता साफ तो सूर्या कैसे टीम में, दो विकेटकीपर मगर कौन...

2026 के टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है.इस टीम की सबसे बड़ी खबर ये है कि वनडे...