fbpx
  Previous   Next
HomeSportsभारतीय टीम में इस खिलाड़ी के चयन न होने पर आगबबूला हुए...

भारतीय टीम में इस खिलाड़ी के चयन न होने पर आगबबूला हुए पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन, बोले- बहुत बड़ा…

बीसीसीआई ने मंगलवार को एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. टीम के ऐलान के बाद पूर्व भारतीय कप्तान अजहर काफी खफा हो गए हैं.

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. टीम में 15 खिलाड़ियों का चयन हुआ है. टीम के ऐलान के बाद भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने रिएक्ट किया है और उस खिलाड़ी के बारे में बात की है जिसका चयन इस टूर्नामेंट के लिए टीम में नहीं हो पाया है. अजहर ने उस खिलाड़ी के टीम में चयन ने होने पर सीधे तौर पर इसे बड़ा चौंकाने वाला बताया है.

image 58

पूर्व भारतीय कप्तान ने श्रेयस अय्यर के टीम में चयन न होने पर हैरानी जताई है. अजहर ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर किया और लिखा, ‘श्रेयस अय्यर को टीम से बाहर रखा गया, बहुत बड़ा आश्चर्य.’ मोहम्मद अजहरुद्दीन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

image 56


एशिया कप के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह.

image 59

शुभमन गिल बने उपकप्तान
सेलेक्टर्स ने टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को एशिया कप की टीम में शामिल किया है. शुभमन गिल जुलाई 2024 के बाद से टी20 मैच नहीं खेले हैं. ऐसे में गिल के चयन ने सभी को हैरान कर दिया. श्रेयस अय्यर ने आईपीएल-2025 में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने सीजन के 17 मुकाबलों में 50.33 की औसत के साथ 604 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से छह अर्धशतक निकले. उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 के फाइनल तक पहुंची.

image 60

हालांकि, आईपीएल 2025 में शुभमन गिल का प्रदर्शन भी शानदार रहा. उन्होंने 15 मुकाबलों में 155.88 की औसत के साथ 650 रन बनाए, जिसमें छह अर्धशतक शामिल थे. शुभमन गिल ने भारत की ओर से 21 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 30.42 की औसत के साथ 578 रन बनाए. गिल तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं. गिल की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड दौरे पर पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 2-2 से बराबरी की। उन्हें एशिया कप के लिए भारतीय टीम का उपकप्तान चुना गया है.

image 61

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

पेट्रोल-डीजल और LPG संकट पर सरकार का बड़ा बयान: ‘घबराने की जरूरत नहीं, देश में मौजूद है ईंधन का भरपूर स्टॉक

मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में जारी युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच देशवासियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक...

नताशा के बाद अब माहिका शर्मा बनेंगी हार्दिक की दुल्हनिया? MI कप्तान की शादी की खबरों पर बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी संभाल रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ...

देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक आई सामने: रेल मंत्रालय के गेट पर सजी हाई-स्पीड ट्रेन की भव्य तस्वीर

भारत के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली आधिकारिक झलक अब...

RELATED NEWS

नताशा के बाद अब माहिका शर्मा बनेंगी हार्दिक की दुल्हनिया? MI कप्तान की शादी की खबरों पर बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी संभाल रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ...

आरसीबी की ऐतिहासिक छलांग: पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 23 रनों से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर...

इडेन गार्डेंस में KKR का कोहराम: गुजरात टाइटंस का विजय रथ रोका, 247 रनों के पहाड़ जैसे स्कोर से 29 रन से जीता मैच

आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपने घरेलू मैदान इडेन गार्डेंस पर गुजरात टाइटंस (GT) के लगातार पांच मैचों...