fbpx
  Previous   Next
HomeNationपटना के 'पारस' अस्पताल में दिनदहाड़े अपराधी 'चंदन' मिश्रा की फिल्मी स्टाइल...

पटना के ‘पारस’ अस्पताल में दिनदहाड़े अपराधी ‘चंदन’ मिश्रा की फिल्मी स्टाइल में हत्या, ‘शेरू’ पर शक, तौसीफ गिरफ्तार!

चंदन मिश्रा हत्याकांड के आरोपी तौसीफ, आसिफ, सोनू, कालू और गुलरेज उर्फ भिंडी, पांच शूटर्स की पुलिस ने पहचान कर लिया है और मुख्य शूटर तौसीफ बादशाह को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को दिनदहाड़े पारस अस्पताल में नामी अपराधी चंदन मिश्रा को फिल्मी स्टाइल में पांच हमलावरों ने मिलकर हत्या कर दी. दरअसल गुरुवार को हथियारों से लैस पांच बदमाशों ने दिनदहाड़े पारस अस्पताल में घुसकर कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा को गोलियों से भून डाला. चंदन मिश्रा का बक्सर जिले का रहने वाला था और उसकी डेढ़ दशक से इलाके में दबंगई थी. चंदन मिश्रा को 12 फरवरी 2020 को पटना हाईकोर्ट ने एक मामले में सजा सुनाई थी. उसे थोड़े समय पहले भागलपुर जेल से पटना की बेउर जेल में शिफ्ट किया गया था. पैरोल पर रिहाई के बाद वो अस्पताल में भर्ती था और 18 जुलाई को उसे दोबारा जेल वापस लौटना था, लेकिन इसके पहले ही उसे मौत के घाट उतार डाला गया.

image 59

कौन था चंदन मिश्रा?
चंदन मिश्रा 2011में दो चर्चित हत्याकांडों में उसका नाम सामने आया था. सबसे पहला मर्डर 20 अप्रैल को भरत राय का हुआ था. दूसरा 26 जुलाई को शिवजी खरवार की हत्या कर दी गई. चंदन मिश्रा जेल क्लर्क हैदर अली के मर्डर केस में भी नामजद था. नामी अपराधी चंदन ने रंगदारी नहीं देने पर एक चूना कारोबारी राजेंद्र केसरी की हत्या कर दी थी. इसी मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. ताबड़तोड़ हत्याओं के बाद चंदन मिश्रा बिहार के कुख्यात अपराधियों की लिस्ट में शुमार हो गया था.

image 60

मर्डर के पीछे गैंगवार की आशंका
चंदन मिश्रा के मर्डर के पीछे गैंगवार की आशंका जताई जा रही है. जिस अंदाज में पिस्टल से लैस हमलावर अस्पताल में दाखिल हुए, वो संकेत दिखाता है कि मर्डर पूरी तरह सुनियोजित था. चंदन मिश्रा बक्सर का शेरू नाम से गैंग चलाता था. पुलिस इस हत्याकांड की जांच में जुट गई है. लेकिन पैरोल खत्म होने के ठीक 24 घंटे पहले जिस तरीके से उसका मर्डर किया गया, उससे जेल या अस्पताल से किसी के मुखबिरी करने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता. चंदन मिश्रा खुद कई शातिर अपराधियों और गैंग के संपर्क में था.

image 61

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

बंगाल में शुभेंदु सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 900 से ज्यादा सलाहकारों की छुट्टी, रिटायर अफसरों के दोबारा नियुक्ति पर लगी रोक

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया...

सोना और पेट्रोल बचाने की सलाह पर छिड़ा सियासी घमासान: राहुल बोले- जिम्मेदारी जनता पर डाल जवाबदेही से बच रहे पीएम

मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई 'संयम' की अपील...

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

RELATED NEWS

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

आपदा पर अमित शाह की हाई-लेवल मीटिंग: राज्यों में बनेंगी FCMT टीमें, 60 संवेदनशील झीलों की होगी विशेष निगरानी

देश में मौसम के बदलते मिजाज और प्राकृतिक आपदाओं की आहट के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह से 'अलर्ट मोड' पर आ गई है।...

बेंगलुरु में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक? कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन स्टिक्स मिलने से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु दौरे से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम...