fbpx
  Previous   Next
HomeHealthबारिश के मौसम में कान में कीड़ा चला जाए तो क्या करें?...

बारिश के मौसम में कान में कीड़ा चला जाए तो क्या करें? इन ट्रिक से 2 मिनट में आ जाएगा बाहर!

कान में कोई कीड़ा चला जाए, तो सबसे पहले क्या करें. साथ ही जानेंगे इस स्थिति में किस तरह के लक्षण नजर आते हैं.

बरसात के मौसम में कीड़े-मकोड़ों का खतरा बढ़ जाता है. कई बार ऐसा होता है कि बारिश के समय अचानक कोई कीड़ा उड़ते हुए कान में चला जाता है. यह स्थिति डरावनी हो सकती है, लेकिन घबराने की बजाय सही जानकारी और सावधानी से इसे संभाला भी जा सकता है. आइए जानते हैं कान में कोई कीड़ा चला जाए, तो सबसे पहले क्या करें. साथ ही जानेंगे इस स्थिति में किस तरह के लक्षण नजर आते हैं.

Screenshot 2025 07 29 222512

कान में कीड़ा जाने के लक्षण
कभी-कभी कीड़े के कान में जाने का तुरंत पता नहीं चलता है, लेकिन कुछ समय बाद कुछ खास लक्षण नजर आ सकते हैं. जैसे कान के अंदर कुछ रेंगता हुआ या भनभनाहट जैसा एहसास, सुनाई देने में परेशानी होना, कान से बदबू आना या तरल पदार्थ निकलना, सूजन या हल्का बुखार होना, इन सब से अलग अगर कीड़ा कान में जिंदा है, तो वह अंदर रेंग सकता है या डंक मार सकता है, जिससे असहनीय दर्द भी हो सकता है.

Screenshot 2025 07 29 222155

कैसे बाहर निकालें कान से कीड़ा?
इस स्थिति में सबसे पहले खुद को या बच्चे को शांत रखें. घबराहट से स्थिति और बिगड़ सकती है. उस ओर सिर झुकाएं जिस कान में कीड़ा गया है. इसके बाद सिर को धीरे से हिलाएं. ऐसा करने से कई बार कीड़ा अपने आप बाहर निकल आता है.. अगर कीड़ा चलता हुआ महसूस हो तो सरसों का तेल या वेजिटेबल ऑयल की कुछ बूंदें कान में डालें. इससे भी कीड़ा बाहर आ सकता है. एक साफ सिरिंज से गुनगुना पानी डालकर कान को धीरे-धीरे फ्लश करें.

Screenshot 2025 07 29 222127

क्या न करें?
इस स्थिति में कान में कॉटन स्वैब, पिन या किसी भी नुकीली चीज को डालने से बचें. इससे कीड़ा और अंदर जा सकता है या कान को नुकसान पहुंच सकता है. बार-बार खुद से निकालने की कोशिश से बचें, खासकर बच्चों के केस में. अगर ऊपर बताए तरीके आजमाने के बाद भी कीड़ा बाहर नहीं आ रहा है और अगर दर्द बना रहे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
अगर कान में संक्रमण के लक्षण हों, साथ ही बुखार, सूजन या बदबू महसूस हो. इन सब से अलग अगर व्यक्ति को पहले से कान की कोई बीमारी रही हो, तो इस कंडीशन में भी डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना जरूरी हो जाता है.

Screenshot 2025 07 29 222141

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

डेंगू के डंक का होगा अंत! भारत में जल्द आएगी ‘Qdenga’ वैक्सीन, अब नहीं होगी इलाज की चिंता!

भारत में हर साल मानसून की दस्तक के साथ ही डेंगू का डंक लोगों को अस्पतालों तक पहुँचा देता है, लेकिन अब इस जानलेवा...

भीगी किशमिश खाने से होते है चमात्कारिक फायदे ! लेकिन भीगी किशमिश खाने की टाइमिंग है महत्वपूर्ण

ठंड के मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते...

अंडे और चिकन से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये सस्ती सी चीज ! जानें फायदे और सेवन का तरीका

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन और पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब भी प्रोटीन की बात...