fbpx
  Previous   Next
HomeSportsइस खिलाडी को एशिया कप में नहीं मिली जगह तो गुस्सा हो...

इस खिलाडी को एशिया कप में नहीं मिली जगह तो गुस्सा हो गए वसीम अकरम! कौन है वो स्टार?

बाबर आजम को एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल नहीं किए जाने से वसीम अकरम निराश हैं.

2025 का एशिया कप चंद दिनों में शुरू होने जा रहा है ऐसे में दर्शकों के साथ साथ पूर्व खिलाडियों में भी एशिया कप को लेकर जबरदस्त उत्साह है. ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और महान गेंदबाज वसीम अकरम ने एशिया कप में पाकिस्तान की टीम को लेकर टिप्पणी की है. दरअसल एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान भी हो चुका है. जहां से बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का नाम टीम से गायब है. महत्वपूर्ण मुकाबले में बाबर के नहीं चुने जाने से वसीम अकरम हैरान हैं. उनका कहना है पाकिस्तान की युवा टीम में मजबूती के साथ प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता है, लेकिन उन्हें अपने सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक की अनुपस्थिति का अफसोस है.

image 75

मीडिया के साथ हुई बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘व्यक्तिगत रूप से मैं बाबर आजम को टीम में देखना चाहता था. चूंकि उनका चयन नहीं हुआ है. इसलिए पूरी टीम युवाओं पर निर्भर है. वे आगे आएं.’ एशिया कप 2025 के शेड्यूल को देखते हुए अकरम ने संभावना जताई है कि यहां भारत और पाकिस्तान की टीम कई बार आमने-सामने हो सकती है. इसके अलावा उन्होंने एक बार फिर से दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज की बात दोहराई है.

image 76

उन्होंने कहा, ‘एशिया कप का यह सीजन दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए एक शानदार अनुभव होगा. मेरी इच्छा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच से फिर से टेस्ट सीरीज शुरू हो. बहुत समय हो गया है और यह दोनों देशों के प्रशंसकों के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा.’

image 77

एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान की टीम
सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, साहिबजादा फरहान, सैम अय्यूब, सलमान मिर्जा, शाहीन आफरीदी और सुफ‍ियान मुकीम.

image 78

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

उम्र नहीं रोहित शर्मा का जुनून देखिए! कोच दिनेश लाड ने किया 100% गारंटी वाला बड़ा दावा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा की फिटनेस और उनके भविष्य को लेकर पिछले कुछ समय...

हिमाचल प्रदेश में 5.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ तक हिले कई शहर

उत्तर भारत के कई राज्यों में शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हिमाचल प्रदेश से लेकर हरियाणा और पंजाब तक भूकंप के...

देश के कई राज्यों में आज मानसून की धुआंधार एंट्री, केरल-कर्नाटक में अत्यधिक भारी बारिश; दिल्ली-यूपी में आंधी का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज के अनुसार, शनिवार 6 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कुछ और हिस्सों में तेजी...

RELATED NEWS

टीम इंडिया को मिला नया टी20 कप्तान! सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को सौंपी गई कमान

भारतीय क्रिकेट के गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया की टी20 इंटरनेशनल टीम...

टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव को बड़ा झटका! कप्तानी छिनी, टीम से भी पत्ता साफ: रिपोर्ट

भारतीय क्रिकेट जगत से एक बेहद चौंकाने वाली और बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप...

आरसीबी ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनी IPL चैंपियन; फाइनल में गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से रौंदा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार (31 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स (GT)...