fbpx
  Previous   Next
HomeNationMP सरकार के सतपुड़ा भवन में आग लगने के 7 घंटे बाद...

MP सरकार के सतपुड़ा भवन में आग लगने के 7 घंटे बाद भी काबू नहीं, CM ने एयरफोर्स से मांगी मदद.

सतपुड़ा भवन के थर्ड फ्लोर पर लगी आग जहां सूचित जनजाति क्षेत्रीय विकास योजना का दफ्तर है तो वहीं चौथे, पांचवें और छठे फ्लोर तक पहुंची जहां स्वास्थ्य संचालनालय के दफ्तर हैं.

भोपाल में सचिवालय के सामने स्थित एमपी सरकार के सतपुड़ा भवन की बिल्डिंग में सोमवार दोपहर करीब 4 बजे आग लग गई। यह तीसरी मंजिल से शुरू हुई और छठी मंजिल तक पहुंच गई है. आग बुझाने की कोशिशें नाकाम होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से एयरफोर्स की मदद मांगी है। रात में ही AN 32 विमान और MI-15 हेलिकॉप्टर यहां पहुंचेंगे, जो आग बुझाने में मदद करेंगे। CM ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी फोन पर चर्चा कर उन्हें जानकारी दी और जरूरी मदद की मांग की.

सरकार का अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी और एसी के कंप्रेसर में ब्लास्ट होने से फैलती गई। पूरे ऑफिस में 30 से ज्यादा एसी कंप्रेसर में ब्लास्ट हुए हैं. मुख्यमंत्री ने आग लगने के कारणों की जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी बनाई है. वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा का दावा है कि स्थिति कंट्रोल में है.

दस्तावेज जलकर राख हुए सतपुड़ा भवन में कई विभागों के दफ्तर हैं, जिनमें रखे दस्तावेज जलकर राख हो गए। चौथी मंजिल पर हेल्थ डिपार्टमेंट की शिकायत शाखा है। यहां EOW और लोकायुक्त में कर्मचारियों-अधिकारियों के खिलाफ की गई शिकायतों और जांच के दस्तावेज रखे थे, जिनके जलने का अनुमान है.

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 20 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। SDERF और CISF की टीम भी पहुंची, लेकिन आग बुझाने में कामयाबी नहीं मिली। गनीमत यह रही कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

धार में मातम: तिरला के पास भीषण हादसा, मासूमों और महिलाओं समेत 12 की मौत से दहला मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के धार जिले में आज एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। जिले के तिरला थाना क्षेत्र के...

तनाव और हिंसा के बीच बंगाल में 91.66 फीसदी मतदान, बीजेपी बोली- 4 मई को दीदी की विदाई तय!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का दूसरा और अंतिम चरण लोकतंत्र के उत्सव और राजनीतिक रंजिश के अनूठे मेल का गवाह बना। भारी तनाव, छिटपुट...

5 राज्यों में किसकी बन रही सरकार? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने बदला सियासी मिजाज

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी होते ही एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं, जो देश की...

RELATED NEWS

तनाव और हिंसा के बीच बंगाल में 91.66 फीसदी मतदान, बीजेपी बोली- 4 मई को दीदी की विदाई तय!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का दूसरा और अंतिम चरण लोकतंत्र के उत्सव और राजनीतिक रंजिश के अनूठे मेल का गवाह बना। भारी तनाव, छिटपुट...

5 राज्यों में किसकी बन रही सरकार? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने बदला सियासी मिजाज

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी होते ही एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं, जो देश की...

ट्रंप की जीत और ओपेक की हार! यूएई ने तोड़ा तेल का सबसे बड़ा सिंडिकेट, भारत के लिए खुलेंगे ‘ब्लैक गोल्ड’ के नए रास्ते।

वैश्विक ऊर्जा बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने कच्चे तेल के शक्तिशाली संगठन ओपेक (OPEC) और ओपेक+...