fbpx
  Previous   Next
HomeHealthये फल नही बल्कि हर मर्ज की दवा है, हर उम्र में...

ये फल नही बल्कि हर मर्ज की दवा है, हर उम्र में रखता है सेहत का ख्याल ! इन लोगों को जरूर करना चाहिए डाइट में शामिल!

केला हर उम्र और हर परिस्थिति में प्राकृतिक सुपरफूड है और आसानी से उपलब्ध, हर आयु के लिए सुरक्षित है. खासकर बच्चों, छात्रों, एथलीट्स, बुजुर्गों, कमजोर व्यक्तियों के लिए इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है.

सस्ता और सर्वगुण संपन्न केला भारत के सबसे प्राचीन और पोषक फलों में से एक माना जाता है. यह सिर्फ स्वादिष्ट फल नहीं है, बल्कि एक एनर्जी-पोषण का खजाना है. आयुर्वेद के अनुसार, केला मधुर, गुरु, शीतल, बल्य, पित्त-शामक, वात-नाशक और ओज-वर्धक होता है, इसलिए इसे सर्वगुण संपन्न फल भी कहा जाता है. यह सस्ता, आसानी से उपलब्ध और हर आयु के लिए सुरक्षित है. खासकर बच्चों, छात्रों, एथलीट्स, बुजुर्गों, कमजोर व्यक्तियों, एनीमिया और पाचन कमजोरियों वाले लोगों के लिए केला तुरंत एनर्जी देने वाला सुपरफूड है.

image 17

कैसे खाएं केला?
केला खाने के कई खास तरीके हैं. अगर हल्की गैस, कब्ज या अपच हो तो केले पर चुटकीभर काला नमक डालकर खाने से आमपित्त शांत होता है और अग्नि संतुलित रहती है. थकावट या कमजोरी में गुनगुना दूध और केला अच्छा ऑप्शन है. यह मांसपेशियों के लिए पोषक माना जाता है. पेट की जलन या अल्सर में थोड़ी मिश्री के साथ केला खाना अच्छा होता है.

image 18

केला खाने के फायदे
कमजोरी -कमजोरी महसूस हो तो केला और शहद का सेवन करें, यह शरीर में ओज बढ़ाता है और इम्युनिटी मजबूत कर सकता है.

image 19


नींद- नींद न आने की समस्या हो तो केला और गर्म दूध बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें ट्रिप्टोफैन और मेलाटोनिन मिलकर अच्छी नींद लाते हैं. यह महिलाओं व छात्रों के लिए विशेष लाभकारी है.
एनर्जी- एथलीट्स के लिए केला काफी फायदेमंद होता है और थकान तुरंत दूर करता है.
स्किन- स्किन के लिए पका केला और दही का फेस पैक बनाकर लगाने से नमी, निखार और कोमलता आती है.
आंतों- आंतों की सफाई के लिए सुबह खाली पेट 1-2 केले खाने से डिटॉक्स होता है.
महिलाओं- केला गर्भवती महिलाओं के लिए भी गर्भ-पोषण फल माना गया है. यह शरीर में प्राकृतिक रूप से सेरोटोनिन बढ़ाता है, जिससे मूड अच्छा रहता है.

Screenshot 2025 12 02 125859

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

‘आज साइन होगी पीस डील, तुरंत खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट’—अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

महीनों से जारी भीषण सैन्य टकराव और भारी कूटनीतिक रस्साकशी के बाद, पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) से दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी और...

IND vs AFG : कप्तान शुभमन गिल का धमाका, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा; सीरीज में 1-0 की बढ़त

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज बेहद धमाकेदार अंदाज में किया है। धर्मशाला...

PM Modi France Visit: फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा एयरपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपनी पांच दिवसीय आधिकारिक विदेश यात्रा के पहले चरण में फ्रांस के खूबसूरत शहर नीस (Nice) पहुंचे। इस यात्रा...

RELATED NEWS

डेंगू के डंक का होगा अंत! भारत में जल्द आएगी ‘Qdenga’ वैक्सीन, अब नहीं होगी इलाज की चिंता!

भारत में हर साल मानसून की दस्तक के साथ ही डेंगू का डंक लोगों को अस्पतालों तक पहुँचा देता है, लेकिन अब इस जानलेवा...

भीगी किशमिश खाने से होते है चमात्कारिक फायदे ! लेकिन भीगी किशमिश खाने की टाइमिंग है महत्वपूर्ण

ठंड के मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते...

अंडे और चिकन से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये सस्ती सी चीज ! जानें फायदे और सेवन का तरीका

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन और पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब भी प्रोटीन की बात...