fbpx
  Previous   Next
HomeHealthअंडे और चिकन से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये सस्ती सी चीज...

अंडे और चिकन से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये सस्ती सी चीज ! जानें फायदे और सेवन का तरीका

वेजिटेरियन के लिए सोयाबीन, प्रोटीन के लिए हेल्दी ऑप्शन है आज ही करें डाइट में करें शामिल

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन और पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब भी प्रोटीन की बात आती है, तो पहला नाम अंडे और चिकन का लिया जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अंडे और चिकन से भी ताकतवर कई चीजें हमारी भारतीय किचन में मौजूद हैं. जी हां आपने सही सुना. सोयाबीन एक ऐसा हेल्दी और वेज ऑप्शन है जिसे आप अंडे और चिकन की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं. क्योंकि सोयाबीन में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम और जिंक जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचा सकते हैं.

image 51

डाइट में कैसे करें सोयाबीन को शामिल
सोयाबीन को डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. इससे कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती है. सोयाबीन दूध एक लोकप्रिय विकल्प है जो नियमित दूध के बजाय इस्तेमाल किया जा सकता है. आप इसे अपनी स्मूथी, या चाय में इस्तेमाल कर सकते हैं. सोयाबीन चंक्स को सब्जियों, सलाद, या सूप में मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है. सोयाबीन आटे को गेहूं के आटे के साथ मिलाकर रोटी, पराठे, या अन्य बेक्ड चीजें बना सकते हैं. सोयाबीन पनीर एक लोकप्रिय विकल्प है जो नियमित पनीर के बजाय इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे आप ब्रेकफास्ट लंच और डिनर में कई तरह से शामिल कर सकते हैं.

image 52

सोयाबीन कितना लाभदायी है
सोयाबीन में कम वसा और अधिक प्रोटीन होता है, जो इसे दूसरी सब्जियों वाली बड़ियों से अलग बनाती हैं. इसमें 52 फीसदी प्रोटीन है, जो मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत करता है और उन्हें अच्छे से बढ़ने में मदद कर सकता है. मासिक धर्म के समय होने वाले हार्मोनल बदलावों में काफी हद तक सोया बड़ी का सेवन लाभकारी होता है. सोया बड़ी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ज्यादा भूख नहीं लगती. अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं.

image 53

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

दिल्ली में संजू सैमसन का ‘सैम-शो’: 6 छक्के और 87 रन, चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स को घर में घुसकर धोया।

अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार की रात 'येलो आर्मी' के नाम रही। संजू सैमसन के बल्ले से निकले रनों के तूफान ने दिल्ली कैपिटल्स...

मिसाइलें, ड्रोन और धमाके! UAE पर ईरान का ‘डबल अटैक’, फुजैराह में 3 भारतीय घायल

पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीदों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। 8 अप्रैल को अमेरिका और ईरान के बीच हुए संघर्ष...

बंगाल में ‘संवैधानिक संग्राम’: मुख्यमंत्री पद छोड़ने को तैयार नहीं ममता बनर्जी, 7 मई को खत्म हो रही मियाद; क्या लगेगा राष्ट्रपति शासन?

पश्चिम बंगाल की राजनीति में 2026 के चुनावी नतीजों ने न केवल सत्ता परिवर्तन का संकेत दिया है, बल्कि एक गंभीर संवैधानिक गतिरोध भी...

RELATED NEWS

भीगी किशमिश खाने से होते है चमात्कारिक फायदे ! लेकिन भीगी किशमिश खाने की टाइमिंग है महत्वपूर्ण

ठंड के मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते...

छुहारे खाने से ये सब बिमारियों में शर्तिया लाभ मिलेगी साथ ही साथ छुहारे की तासीर भी जानें?

आप डेली रूटीन में शामिल करते हैं तो और भी कई फायदे उठा सकते हैं क्योंकि छुआरा विटामिन ए, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, फाइबर,...

ये फल नही बल्कि हर मर्ज की दवा है, हर उम्र में रखता है सेहत का ख्याल ! इन लोगों को जरूर करना चाहिए...

सस्ता और सर्वगुण संपन्न केला भारत के सबसे प्राचीन और पोषक फलों में से एक माना जाता है. यह सिर्फ स्वादिष्ट फल नहीं है,...