fbpx
  Previous   Next
HomeNationजानिए, क्यूं कुंभ में स्नान करने आए एक दंपति ने अपनी 13...

जानिए, क्यूं कुंभ में स्नान करने आए एक दंपति ने अपनी 13 साल की बेटी को कर दिया दान !

एक मां ने अपनी बेटी की धर्म भक्ति को समक्षा और उसे आध्यात्म के रास्ते पर चलने के लिए साधु समुदाय को दान कर दिया.

यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ में शामिल होने के लिए देश की अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु आ रहे हैं. हर कोई आस्था के इस महासंगम में पुण्य कमाना चाह रहा है. ऐसा ही काम किया है एक दम्पति ने जिसने अपनी 13 साल की बेटी का कन्या दान कर दिया. दरअसल, महाकुम्भ और माघ मेले में दान का महत्त्व है. ऐसी परंपरा है कि दान करने से पुण्य मिलता है. यूपी के आगरा से आए दिनेश ढाकरे और रीमा ने भी प्रयागराज महाकुंभ में सनातन धर्म की राह पर चलते हुए अपनी 13 साल की बड़ी बेटी को जूना अखाड़े में दान कर दिया. उन्हें खुशी है कि अब उनकी बेटी आध्यात्मिक कार्यों में लगी रहेगी.

Screenshot 2025 01 07 223354 1

इस मामले पर गौरी की मां रीमा का कहना है कि यह सब ऊपर वाले की मर्जी से हुआ है. हर मां-बाप सोचते हैं कि वह अपने बच्चों को पढ़ाये, शादी विवाह करें. लेकिन बेटी को शुरू से शादी से नफरत है. उन्होंने कहा, हमें भी बहुत खुशी है और बच्ची को भी. बच्ची के अंदर भक्ति करते-करते कोई शक्ति जग गई. उसका विचार आया मुझे भजन करना है और साधु बनना है.

Screenshot 2025 01 07 223412

जब मैं 11 साल की थी तब से मेरा प्रेम भक्ति के लिए जागृत हो गया. मुझे भक्ति करने में आनंद आता है. मुझे अब यही रहना है और मुझे किसी प्रकार का मोह नहीं है. पहले का जीवन अच्छा नहीं था उसमें लोग खोसते थे लेकिन अब खुलकर जीने का मौका मिलता है.

Screenshot 2025 01 07 222404 1


गौरी को पूरी परंपरा के साथ जूना अखाड़े में शामिल कराया गया. लेकिन अभी बेटी का संस्कार बाकी है जिसमें पिंडदान और तड़पन कराया जाएगा ताकि वह पूरी तरीके से अखाड़ा के रिवाजों में शामिल हो जाए. महंत के अनुसार उसे आध्यात्मिक शिक्षा दी जाएगी.

Screenshot 2025 01 07 222413 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

वृंदावन में चीख-पुकार: केशी घाट पर नाव पलटने से बड़ा हादसा, यमुना की लहरों ने छीनी 10 जिंदगियां

कान्हा की नगरी वृंदावन में शुक्रवार का दिन मातम में बदल गया। केशी घाट के पास यमुना नदी की लहरों में पर्यटकों से भरी...

वोटिंग का ‘सुनामी’ अलर्ट: असम से केरलम तक टूटे पुराने रिकॉर्ड, अब 4 मई को खुलेगा सत्ता का असली पिटारा!

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। 9 अप्रैल 2026 को हुए विधानसभा चुनावों में असम, केरलम और केंद्र...

संसद में गूंजेगी ‘नारी शक्ति’ की हुंकार: बंगाल चुनाव से पहले पीएम मोदी का बड़ा दांव

पश्चिम बंगाल के चुनावी महासंग्राम के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए 'नारी शक्ति' को केंद्र में ला खड़ा किया...