fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentकजरारी नैनों वाली मोनालिसा की बॉलीवुड में एंट्री, माला बेच गुजारा करने...

कजरारी नैनों वाली मोनालिसा की बॉलीवुड में एंट्री, माला बेच गुजारा करने वाली की बदली किस्मत, साइन की पहली फिल्म !

प्रयागराज महाकुंभ में अपनी कजरारी आंखों और मासूम मुस्कान से सुर्खियों में आने वीली मोनालिसा अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं.

फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ में मोनालिसा को कास्ट किया गया है। इस फिल्म के लेखक-निर्देशक सनोज मिश्रा ने खुद मध्य प्रदेश के खरगोन स्थित उनके घर जाकर उन्हें अपनी मूवी के लिए साइन किया. फिल्म मणिपुर की घटनाओं पर आधारित होगी, जिसमें मोनालिसा एक महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगी. इस मौके पर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कहा कि “मोनालिसा एक प्रतिभाशाली लड़की हैं। हम उन्हें सही तरीके से तैयार करेंगे और बड़े पर्दे पर शानदार तरीके से प्रस्तुत करेंगे. उनका भविष्य फिल्मों में बनाना मेरी जिम्मेदारी है”

Screenshot 2025 01 31 001651


फरवरी से शूटिंग, अक्टूबर में रिलीज
फिल्म की शूटिंग फरवरी से शुरू होगी और अक्टूबर में रिलीज करने की योजना है. 20 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म में मोनालिसा एक आर्मी ऑफिसर की बेटी के रोल में नजर आ सकती हैं. गौरतलब है कि सनोज मिश्रा एक जाने-माने निर्देशक हैं. उन्होंने इससे पहले ‘राम जन्मभूमि’, ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’, काशी टू कश्मीर’ जैसी फिल्में बनाई हैं.

Screenshot 2025 01 31 001704

महाकुंभ में फेमस, अब फिल्मी दुनिया की उड़ान
गौरतलब है कि मोनालिसा प्रयागराज महाकुंभ में अपनी आकर्षक मुस्कान और आंखों के जादू से सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई थीं.उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि उन पर कई भोजपुरी गाने भी बनाए जा चुके हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि महाकुंभ से मिली पहचान मोनालिसा को बॉलीवुड में कितनी दूर तक ले जाती है.

Screenshot 2025 01 31 002100

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

‘काला हिरण’ फिल्म पर महासंग्राम: प्रोड्यूसर अमित जानी ने सरेआम फाड़ा सलमान खान का लीगल नोटिस, वीडियो जारी कर दी चेतावनी

बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान का साल 1998 का बहुचर्चित 'काला हिरण शिकार मामला' (Blackbuck Poaching Case) एक बार फिर देश की सुर्खियों...

200 करोड़ की महाठगी: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीस, खुद को बताया बेकसूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस बुधवार (3 जून) को 200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में दिल्ली की पटियाला...

‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे पर यौन उत्पीड़न की FIR: फाइव स्टार होटल में छेड़छाड़ और ड्रिंक में नशा मिलाने का आरोप

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है, लेकिन इस बार वजह कोई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं बल्कि...