fbpx
  Previous   Next
HomeNationअयोध्या के राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने वाला आंतकी गिरफ्तार,...

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने वाला आंतकी गिरफ्तार, जानिए किस आतंकी संगठन से ताल्लुक रखता है आंतकी अब्दुल रहमान !

हिंदु के अराध्य देव राम की जन्मभूमि अयोध्या स्थित राम मंदिर का निर्माण एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद किया गया था. तब से मंदिर में राम भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है.

गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड और फरीदाबाद स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संयुक्त ऑपरेशन में आतंकी कनेक्शन के संदेह में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल रहमान के रूप में हुई है. वह उत्तर प्रदेश के फैजाबाद (अयोध्या) मिल्कीपुर का निवासी है. संदिग्ध को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया, जहां वह आतंकी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में था. बता दें, उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए, जिन्हें सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत निष्क्रिय करा दिया. . सूत्रों के मुताबिक, ये अयोध्या में राम मंदिर पर हमले की साजिश रच रहा था.

Screenshot 2025 03 03 222117

संदिग्ध की पहचान अब्दुल रहमान की उम्र 19 साल बताई जा रही है. वह उत्तर प्रदेश के फैजाबाद का निवासी है. हरियाणा पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां अब्दुल रहमान से अतिरिक्त जानकारी के लिए गहन पूछताछ कर रही हैं. रहमान के मोबाइल और अन्य बरामद सामग्रियों की भी जांच की जा रही है.सूत्रों के अनुसार, अब्दुल रहमान कई दिनों से फरीदाबाद के पाली गांव में फर्जी पहचान के साथ रह रहा था. जब अधिकारियों ने उससे संपर्क किया तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया.

Screenshot 2025 03 03 222043


सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, अब्दुल रहमान आईएसआई के आईएसकेपी यानि इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस मॉड्यूल से जुड़ा है. ऐसा माना जा रहा है कि इस मॉड्यूल में अब्दुल रहमान के अलावा और लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. गौरतलब है कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर राम मंदिर का निर्माण एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद किया गया था. 22 जनवरी, 2024 को प्राण प्रतिष्ठा की रस्म अदा की थी. तब से मंदिर में राम भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है.

Screenshot 2025 01 28 145934 1024x576 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

पेट्रोल-डीजल और LPG संकट पर सरकार का बड़ा बयान: ‘घबराने की जरूरत नहीं, देश में मौजूद है ईंधन का भरपूर स्टॉक

मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में जारी युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच देशवासियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक...

नताशा के बाद अब माहिका शर्मा बनेंगी हार्दिक की दुल्हनिया? MI कप्तान की शादी की खबरों पर बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी संभाल रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ...

देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक आई सामने: रेल मंत्रालय के गेट पर सजी हाई-स्पीड ट्रेन की भव्य तस्वीर

भारत के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली आधिकारिक झलक अब...

RELATED NEWS

देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक आई सामने: रेल मंत्रालय के गेट पर सजी हाई-स्पीड ट्रेन की भव्य तस्वीर

भारत के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली आधिकारिक झलक अब...

होर्मुज का चक्रव्यूह भेदकर गुजरात पहुँचा ‘सिमी’ जहाज: 20 हजार टन एलपीजी के साथ भारत की बड़ी रणनीतिक जीत

पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव और वैश्विक ईंधन संकट के बीच भारत के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई...

स्वीडन में पीएम मोदी का शाही स्वागत: आसमान में ग्रिपेन फाइटर जेट्स ने दिया एस्कॉर्ट, एयरपोर्ट पर खुद अगवानी करने पहुंचे पीएम क्रिस्टर्सन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के यूरोप दौरे के दूसरे पड़ाव पर रविवार को स्वीडन के गोथेनबर्ग पहुंच गए हैं। स्वीडन की धरती...