fbpx
  Previous   Next
HomeNationपीएम मोदी ने किस फूड को बताया 'सुपरफूड', कहा- मैं भी 300...

पीएम मोदी ने किस फूड को बताया ‘सुपरफूड’, कहा- मैं भी 300 दिन खाता हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं भी साल के 365 में से 300 दिन मखाना जरूर खाता हूं. यह 'सुपरफूड' है, जिसे दुनिया के बाजारों तक पहुंचाना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार की एकदिवसीय यात्रा पर सिल्क सिटी के रूप में मशहूर भागलपुर पहुंचे. उन्होंने भागलपुर में आयोजित पीएम किसान सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जहां बिहार को केंद्रीय बजट में दिए गए मखाना बोर्ड की चर्चा की, वहीं मखाना को ‘सुपर फूड’ बताते हुए इसे दुनिया के बाजारों तक पहुंचाने की बात कही.

Screenshot 2025 02 24 232441 1

प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर के किसानों को खुशियों की सौगात देते हुए पीएम किसान सम्मान योजना की 19वीं किस्त जारी की.इसके तहत 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को 21,500 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता दी गई. इसके अलावा भी बिहार को कई योजनाओं की सौगात मिली.

Screenshot 2025 02 24 232402

मखाना दुनिया के बाजारों तक पहुंचाना लक्ष्‍य: पीएम मोदी
इस समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने जहां किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को गिनाया, वहीं भविष्य की योजनाओं की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मैं भी साल के 365 में से 300 दिन मखाना जरूर खाता हूं. यह ‘सुपरफूड’ है, जिसे दुनिया के बाजारों तक पहुंचाना है. इस साल के बजट में मखाना किसानों के लिए मखाना बोर्ड बनाने का ऐलान किया गया. यह बोर्ड, मखाना उत्पादकों को उनकी आय बढ़ाने में मदद करेगा. इससे मखाना उत्पादक किसानों को वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग में बहुत मदद मिलेगी. मखाना आज कई शहरों में लोगों के नाश्ते के प्रमुख अंग हो गया है.

Screenshot 2025 02 24 232430

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

वृंदावन में चीख-पुकार: केशी घाट पर नाव पलटने से बड़ा हादसा, यमुना की लहरों ने छीनी 10 जिंदगियां

कान्हा की नगरी वृंदावन में शुक्रवार का दिन मातम में बदल गया। केशी घाट के पास यमुना नदी की लहरों में पर्यटकों से भरी...

वोटिंग का ‘सुनामी’ अलर्ट: असम से केरलम तक टूटे पुराने रिकॉर्ड, अब 4 मई को खुलेगा सत्ता का असली पिटारा!

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। 9 अप्रैल 2026 को हुए विधानसभा चुनावों में असम, केरलम और केंद्र...

संसद में गूंजेगी ‘नारी शक्ति’ की हुंकार: बंगाल चुनाव से पहले पीएम मोदी का बड़ा दांव

पश्चिम बंगाल के चुनावी महासंग्राम के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए 'नारी शक्ति' को केंद्र में ला खड़ा किया...