fbpx
  Previous   Next
HomeSportsचैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत और न्यूजीलैंड ! बांग्लादेश हारा और...

चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत और न्यूजीलैंड ! बांग्लादेश हारा और पाकिस्तान हुआ बाहर

आज रावलपिंडी में न्यूज़ीलैंड ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया,236 के जवाब में न्यूजीलैंड ने 47वे ओवर में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह पक्की किया.

पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बोरिया बिस्तर बंध चुका है. इसके अलावा ग्रुप ‘ए’ से कौन सी दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी. उसका भी परिणाम सामने आ चुका है. ये दोनों टीमें कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के साथ-साथ न्यूजीलैंड की टीम है. दोनों ही टीमों ने ग्रुप चरण के शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम को अपने शुरूआती दोनों मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. शेष बचे अपने एक-एक मैच में अगर ये दोनों टीमें जितने में भी कामयाब होती है तो अंकतालिका में उनके क्रमशः 2-2 पॉइंट्स ही होंगे. जो उन्हें आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त नहीं है.

Screenshot 2025 02 24 230624

न्यूजीलैंड को 6 विकेट से विजय
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का छठवां मुकाबला आज (24 फरवरी 2025) बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच रावलपिंडी स्थित रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेशी टीम 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाने में कामयाब हुई थी. मैच के दौरान पारी का आगाज करते हुए कैप्टन नजमुल हुसैन शांतो सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 110 गेंद में 70.00 की स्ट्राइक रेट से 77 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. कैप्टन शांतो के अलावा टीम के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर सातवें क्रम के खिलाड़ी जाकेर अली रहे. जिन्होंने 55 गेंदों में 81.82 की स्ट्राइक रेट से 45 रनों का योगदान दिया. इस बीच उनके बल्ले से तीन चौके और एक छक्का निकला.

Screenshot 2025 02 24 230743

माइकल ब्रेसवेल ने चटकाए चार विकेट झटके
कीवी की तरफ से आज के मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज माइकल ब्रेसवेल रहे. जिन्होंने 10 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 26 रन खर्च कर सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. उनके अलावा विलियम ओ रूर्की ने दो, जबकि मैट हेनरी और काइल जैमिसन ने क्रमशः एक-एक विकेट चटकाए.

Screenshot 2025 02 24 231339

रवींद्र का शानदार शतक
बांग्लादेश की तरफ से मिले 237 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड की टीम ने 46.1 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया. मैच के दौरान चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ऑलराउंडर खिलाड़ी रचिन रवींद्र जबर्दस्त लय में नजर आए. उन्होंने 105 गेंदों का सामना करते हुए 106.67 की स्ट्राइक रेट से 112 रन की सर्वाधिक शतकीय पारी खेली. इस बीच उनके बल्ले से 12 चौके और एक खूबसूरत छक्का निकला. रवींद्र के अलावा पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लैथम ने 76 गेंद में 55 रन बनाए.

Screenshot 2025 02 24 230617

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

पेट्रोल-डीजल और LPG संकट पर सरकार का बड़ा बयान: ‘घबराने की जरूरत नहीं, देश में मौजूद है ईंधन का भरपूर स्टॉक

मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में जारी युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच देशवासियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक...

नताशा के बाद अब माहिका शर्मा बनेंगी हार्दिक की दुल्हनिया? MI कप्तान की शादी की खबरों पर बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी संभाल रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ...

देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक आई सामने: रेल मंत्रालय के गेट पर सजी हाई-स्पीड ट्रेन की भव्य तस्वीर

भारत के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली आधिकारिक झलक अब...

RELATED NEWS

नताशा के बाद अब माहिका शर्मा बनेंगी हार्दिक की दुल्हनिया? MI कप्तान की शादी की खबरों पर बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी संभाल रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ...

आरसीबी की ऐतिहासिक छलांग: पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 23 रनों से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर...

इडेन गार्डेंस में KKR का कोहराम: गुजरात टाइटंस का विजय रथ रोका, 247 रनों के पहाड़ जैसे स्कोर से 29 रन से जीता मैच

आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपने घरेलू मैदान इडेन गार्डेंस पर गुजरात टाइटंस (GT) के लगातार पांच मैचों...