fbpx
  Previous   Next
HomeSportsशमी का पंजा और गिल का शतक 'वार' ने किया बांग्लादेश का...

शमी का पंजा और गिल का शतक ‘वार’ ने किया बांग्लादेश का शिकार ! भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में किया ‘शुभ’मन शुरुआत.

भारत ने दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश को 6 विकेट से आसानी से मात देकर चैंपियंस ट्रॉफी में अपने विजयी अभियान का आगाज किया.

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपना आगाज शानदार तरीके से किया. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले मैंच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 6 विकेट से आसानी से मात देकर चैंपियंस ट्रॉफी में अपने विजयी अभियान का आगाज किया. विकेट के हिसाब से काफी आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को कप्तान रोहित (41 रन, 36 गेंद, 7 चौके) ने शुभमन गिल (नाबाद 101 रन, 129 गेंद, 9 चौके, 2 छ्क्के) के साथ मिलकर अपनी टीम को पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दी. रोहित भले ही सेट आउट होकर लौट गए, लेकिन गिल ने यह गलती नहीं की और वह टीम को जिताकर ही केएल राहुल के साथ लौटे.

Screenshot 2025 02 20 233633

गिल ने एक छोर पर ऐसा कब्जा किया कि सस्ते में आउट हुए विराट (22), श्रेयस अय्यर (15) के आउट होने का ज्यादा असर नहीं दिखा, लेकिन जब अक्षर (8) ने विकेट फेंका, तो भारतीय दर्शक जरूर चिंतित हो उठे, लेकिन गिल अपना काम लगातार करते रहे, तो भाग्य से मिले साथ का केएल राहुल (नाबाद 41 रन, 47 गेंद 1 चौका, 2 छक्के) ने दोनों हाथों से भुनाया. इससे भारत ने 46.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया. बांग्लादेश लेग स्पिनर रिशाद हुसैन को मिले दो विकेटों ने साबित किया कि दुबई की पिचों पर दूसरी पाली में भी स्पिनर आगे जलवा बिखेरेंगे. तस्कीन और मुसतिफजुर को एक-एक विकेट मिला.

Screenshot 2025 02 20 233625

कैसा रहा मैंच का हाल?
इससे पहले, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने तौहीद हृदय और जाकेर अली की छठे विकेट के लिए हुई 156 रनों की साझेदारी के दम पर 228 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 229 रनों का लक्ष्य दिया. बांग्लादेश ने पहले 10 ओवरों में अपने 5 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन उसके बाद तौहिद हृदय और जाकेर अली ने टीम की पारी को संभाला. तौहिद हृदय ने 118 गेंदों में 100 रन बनाए. जबकि जाकेर अली ने 114 गेंदों में 68 रन बनाए. वहीं भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच विकेट झटके. मोहम्मद शमी ने अपने इस मैच में अपने 200 विकेट पूरे किए. मोहम्मद शमी अंतरराष्ट्पी. वनडे क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इसके साथ ही शमी आईसीसी वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.

Screenshot 2025 02 20 233708

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरीं दोनों टीमें
भारत प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव को शामिल किया तो वहीं बांग्लादेश के प्लेइंग इलेवन में तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), जेकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन और मुस्तफिजुर रहमान को शामिल किया गया था.

Screenshot 2025 02 20 233717

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

खामेनेई के बाद नए सर्वोच्च नेता की तलाश लगभग पूरी, जल्द होगा आधिकारिक ऐलान

ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि देश के पूर्व सर्वोच्च नेता Ali Khamenei के निधन के बाद...

खामेनेई की मौत पर बढ़ा तनाव, ईरानी नेता की चेतावनी पर ट्रंप का तीखा जवाब

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका और ईरान के बीच बयानबाजी का दौर और तेज हो गया है। ईरान के वरिष्ठ नेता...

जदयू में शामिल होकर राजनीति में उतरे निशांत कुमार, बोले- पिता के काम को आगे बढ़ाना मेरी जिम्मेदारी

बिहार की सियासत में रविवार का दिन एक नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। लंबे समय से चल रही अटकलों के...

RELATED NEWS

अहमदाबाद के मैदान पर इतिहास रचने का सपना, सैंटनर बोले – जीत के लिए किसी का दिल टूटे तो भी मंजूर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड की टीम पूरी तरह आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है। कीवी कप्तान Mitchell...

सेमीफाइनल में इंग्लैंड पर रोमांचक जीत के साथ भारत फाइनल में, 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को कड़े मुकाबले में 7 रन से मात देकर...

रोमांचक जीत के बाद भी विश्व कप से बाहर हुआ पाकिस्तान, श्रीलंका पर 5 रन की जीत बेकार

टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान का सफर सुपर-8 चरण में ही समाप्त हो गया। श्रीलंका के खिलाफ हाईस्कोरिंग मुकाबले में 5 रन की...