fbpx
  Previous   Next
HomeBusinessजानिए: अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा के नक्शेकदम पर चलकर संजय दत्त कैसे ने...

जानिए: अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा के नक्शेकदम पर चलकर संजय दत्त कैसे ने 4 महीने में कमा डाले करोड़ो रुपया ?

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त अपने एक्टिंग के साथ-साथ व्हिस्की ब्रांड से बिजनेस की दुनिया में छाए गए है

बॉलीवुड के शानदार और मशहूर अभिनेता संजय दत्त उर्फ संजू बाबा के एक्टिंग के तो हम सब कायल है लेकिन अब उन्होंने बिजनेस में कदम रखकर और खूब सफलता पाकर सबको लोहा मनवाया है. दरअसल अभिनेता ने बीते साल शराब के बिजनेस में निवेश किया था और अपना खुद का व्हिस्की ब्रांड “द ग्लेनवॉक” लॉन्च किया था. यह ब्रांड कार्टेल एंड ब्रदर्स की ओर से शुरू किया गया है और संजय दत्त की पहचान ने इसे बाजार में तेजी से लोकप्रिय बना दिया है.

collage maker 22 jun 2023 02 20 pm 5819 1687423748 1

डैनी डेन्जोंगपा के नक्शे कदम पर संजय दत्त
बॉलीवुड सेलेब्स फिल्मों के साथ-साथ अपने भविष्य के लिए बिजनेस की दुनिया में भी निवेश करने से पीछे नहीं रहते. संजय दत्त से पहले, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा ने भी शराब के बिजनेस में कदम रखा था और अपनी बियर ब्रांड “युकसोम ब्रुअरीज” को स्थापित किया है. संजय दत्त ने डैनी डेन्जोंगपा के नक्शकदम पर चलते हुए, बीते साल शराब के बिजनेस में निवेश किया था और अपना खुद का व्हिस्की ब्रांड “द ग्लेनवॉक” लॉन्च किया था. यह ब्रांड कार्टेल एंड ब्रदर्स की ओर से शुरू किया गया है.

collage 15 1

व्हिस्की ब्रांड “द ग्लेनवॉक” ने मचाया धूम
संजय दत्त का व्हिस्की ब्रांड “द ग्लेनवॉक” ने लॉन्च के कुछ ही समय बाद मार्केट में जबरदस्त रिस्पॉन्स पाया है. रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल की शुरुआत के चार महीनों में ही “द ग्लेनवॉक” की 1,20,000 बोतलें बिक चुकी थीं. मुंबई, पुणे और ठाणे जैसे प्रमुख शहरों में सबसे अधिक बिक्री देखने को मिली है. इस दौरान ब्रांड ने करीब 19.20 करोड़ रुपये की कमाई की. संजय दत्त का लक्ष्य है कि अगले फाइनेंशियल ईयर तक 2.8 मिलियन बोतलें बेची जाएं, जो कि इस ब्रांड के लिए एक बड़ा और चुनौतीपूर्ण लक्ष्य है.

Screenshot 2024 11 27 215435 1

द ग्लेनवॉक व्हिस्की की कीमत
“द ग्लेनवॉक” की एक बोतल की कीमत लगभग 1,550 रुपये से 1,600 रुपये तक है. इसकी कीमत कम होने के कारण इसे आसानी से खरीदा जा सकता है, जिससे यह अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंच रहा है. संजय दत्त के नाम और उनके फैंस की संख्या के कारण यह ब्रांड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. संजय दत्त सिर्फ एक सफल अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक स्मार्ट बिजनेसमैन भी हैं. उनके इस नए व्हिस्की ब्रांड के लॉन्च से यह साबित हो रहा है.

The Glenwalk Whisky 1 edited 2

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

Salman Khan Court Case: अपकमिंग फिल्म ‘काला हिरण’ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे सलमान खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि में वॉर: रेस्ट इन पीस' को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बीच...

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

होर्मुज में भारतीयों की मौत पर अमेरिका पर भड़का संयुक्त राष्ट्र; UN और IMO ने US को सरेआम फटकारा

पश्चिम एशिया के 'स्ट्रैट ऑफ होर्मुज' (होर्मुज जलडमरूमध्य) और ओमान के तट के पास अमेरिकी नौसेना (US Navy) द्वारा कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाए...

RELATED NEWS

पीएफ खाताधारकों को बड़ी राहत! विशेष परिस्थितियों में बिना वजह बताए निकाल सकेंगे 100% PF का पैसा, जानें शर्तें

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने करोड़ों नौकरीपेशा कर्मचारियों को एक बड़ी सौगात देते हुए भविष्य निधि (PF) की निकासी और क्लेम से जुड़े...

LPG Price Hike Alert: अभी और महंगा होगा रसोई गैस सिलेंडर! केंद्र सरकार ने किया साफ

पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच छिड़े भीषण सैन्य संघर्ष की सीधी मार अब भारत के आम नागरिकों की...

सोने-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! एक हफ्ते में ₹11,250 सस्ती हुई चांदी, सोना भी ₹2,106 लुढ़का

पिछले काफी समय से रिकॉर्ड ऊंचाइयों को छू रहे सोने और चांदी के खरीदारों के लिए राहत की बड़ी खबर आई है। वैश्विक और...