fbpx
  Previous   Next
HomeNationमहिला ने फ्लैट कब्जा की नीयत से रची सामूहिक दुष्कर्म की साजिश,...

महिला ने फ्लैट कब्जा की नीयत से रची सामूहिक दुष्कर्म की साजिश, गाजियाबाद पुलिस ने किया पर्दाफाश !

ज्योति सागर नाम कि महिला ने शर्मसार करने वाली प्लानिंग की थी जिसमें अपने पति और दोस्तों पर तीन बार दर्ज कराए थे सामूहिक दुष्कर्म के फर्जी आरोप

बार-बार रेप का आरोप लगाने वाली ज्योति सागर नाम की एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसने अपने पति और उनके दोस्तों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था और दावा किया कि उनके पति और मित्रों ने उन्हें यातनाएं दीं, सिगरेट से जलाया और प्राइवेट पार्ट में बोतल भी डाला. पति और उसके दोस्तों की गिरफ्तारी भी हुई. हालांकि बाद में पुलिस ने जांच के दौरान महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों को फर्जी पाया. जिसके बाद पुलिस ने शातिर महिला को गिरफ्तार कर लिया है. मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से सामने आया है.

image

जून 2024 में पति के खिलाफ रेप का आरोप लगाय था
मामला गाजियाबाद के थाना कवि नगर इलाके का है. डीसीपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना कवि नगर पुलिस ने ज्योति सागर नाम की महिला को गिरफ्तार किया है. महिला ने अपने पति के खिलाफ जून 2024 में मुकदमा दर्ज करवाया था. जिसमें उसने आरोप लगाया था कि शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. साथ ही गर्भ में पले बच्चे की मौत मारपीट के दौरान हो गई थी.

image 1

फ्लैट कब्जाने के लिए झूठे आरोप लगाने की आशंका
पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला विकास त्यागी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी. फिलहाल महिला विकास त्यागी के फ्लैट में ही रह रही है. पुलिस के मुताबिक आशंका है कि फ्लैट कब्जाने के लिए वह इस तरह के झूठे आरोप लगाती है.पति से अनबन थी. बदला लेने और पैसे उगाही करने के लिए ये नीच और इंसानियत को शर्मसार करने वाली प्लानिंग की थी इसने. एक दुष्ट स्त्री चाहे तो मर्द के साथ उसके परिवार, दोस्तों और सगे संबंधियों की जिंदगी नरक बना सकती है.

image 2

पति और दोस्तों की किस्मत अच्छी थी. सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि वह झूठ बोल रही थी. यह भी पाया गया कि उसने जलने के निशान पैदा करने के लिए अपनी त्वचा पर केमिकल लगाए थे ! मेडिकल जांच में भी बलात्कार या यौन उत्पीड़न की पुष्टि नहीं हुई। अब, गाजियाबाद पुलिस ने अपने पति और उनके दोस्तों के खिलाफ झूठा बलात्कार मामला दर्ज करने के लिए इसे गिरफ्तार कर लिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

IND vs NZ: आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर पलट दिया इतिहास, पहली बार जीती सीरीज

भारतीय क्रिकेट के गढ़ माने जाने वाले इंदौर में रविवार का दिन मेहमान टीम न्यूजीलैंड के नाम रहा। जबरदस्त आत्मविश्वास, धैर्यपूर्ण बल्लेबाज़ी और अनुशासित...

वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत की ट्रेड नीति का नया रोडमैप

बदलते अंतरराष्ट्रीय हालात ने भारत की व्यापार नीति को एक बार फिर केंद्र में ला दिया है। बजट 2026 से पहले सरकार के सामने...

बयान पर मचे बवाल के बाद एआर रहमान की सफाई, कहा– ‘मेरी बातों को गलत समझा गया’

ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका संगीत नहीं बल्कि हालिया बयान और उस पर...

RELATED NEWS

ग्रीनलैंड पर कब्जे का विरोध पड़ा महंगा, 8 देशों पर फूटा डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ बम

ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और यूरोपीय देशों के बीच खींचतान अब नए स्तर पर पहुंच गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को रणनीतिक...

इंडोनेशिया में रहस्यमयी घटना: पहाड़ी इलाके के पास गायब हुआ यात्री विमान

इंडोनेशिया में एक छोटे यात्री विमान के अचानक संपर्क से बाहर हो जाने से हड़कंप मच गया है। यह घटना उस समय सामने आई...

भारत–ओमान के प्राचीन समुद्री रिश्तों की नई यात्रा, मस्कत पहुँचा INSV कौडिन्य

भारत और ओमान के बीच ऐतिहासिक समुद्री संबंधों ने एक बार फिर जीवंत रूप ले लिया है। भारतीय नौसेना का पारंपरिक पोत INSV कौडिन्य...