fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentजानिए: छावा फिल्म देखते समय क्यों भड़का गया एक दर्शक और फाड़ी...

जानिए: छावा फिल्म देखते समय क्यों भड़का गया एक दर्शक और फाड़ी दी मल्टीप्लेक्स की स्क्रीन !

मराठा-मुगल संघर्ष पर आधारित इस फिल्म के क्लाइमेक्स सीन के दौरान भरूच के एक सिनेमा में यह घटना हुई.

विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना स्टारर ‘छावा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रर्दर्शन कर रही है. देशभर में फिल्म को खूब सराहना और प्यार मिल रहा है. लेकिन गुजरात के भरूच से ताजा खबर सामने आई है जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा. दरअसल छावा में क्लाइमेक्स के दौरान मुगल अत्याचार को देखकर एक दर्शक इतना गुस्सा हो गया कि उसने मल्टीप्लेक्स सिनेमा की स्क्रीन फाड़ दी. फिल्म ‘छावा’ में संभाजी पर मुगल अत्याचारों को देख नहीं सका और आक्रोश में स्क्रीन फाड़ दी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसका नाम जयेश वसावा बताया जा रहा है. मराठा-मुगल संघर्ष पर आधारित इस फिल्म के क्लाइमेक्स सीन के दौरान भरूच के एक सिनेमा में यह घटना हुई.

Screenshot 2025 02 20 225950

लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनी ‘छावा’ मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज और उनकी पत्नी महारानी येसूबाई पर आधारित है. छत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी का किरदार विक्की कौशल ने निभाया है. वहीं मुगल बादशाह औरंगजेब की भूमिका में अभिनेता अक्षय खन्ना हैं. मराठा गौरव छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज की वीरता को पर्दे पर उतारती फिल्म ‘छावा’ का सिनेमाघरों में जादू जारी है.

Screenshot 2025 02 20 230026

फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. रिलीज के पहले से फिल्म की पूरी टीम प्रमोशन में जुटी रही. घृष्णेश्वर मंदिर में महादेव के दर्शन से शुरुआत करने के बाद ‘छावा’ की टीम कोलकाता, पटना, संभाजीनगर और अमृतसर जैसे देश के बड़े-बड़े शहरों में गई.

collage 67

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

अमेरिका-ईरान शांति समझौते के बाद भारत सरकार का बड़ा फैसला; उद्योगों को अब पहले की तरह मिलेगी एलपीजी गैस

मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) संकट के कारण पिछले कई दिनों से एलपीजी (LPG) की किल्लत से जूझ रहे देश के औद्योगिक और कमर्शियल उपभोक्ताओं...

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ‘महा-जीत’; बांग्लादेश को एकतरफा रौंदकर सेमीफाइनल के बेहद करीब पहुंची भारतीय बेटियां

आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) के 23वें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी बांग्लादेश...

दीनदयाल पोर्ट कंडला ने एलपीजी हैंडलिंग में रचा इतिहास; वित्तीय वर्ष 2025-26 में दर्ज की 25% की रिकॉर्ड वार्षिक वृद्धि

देश के प्रमुख ऊर्जा और व्यापारिक बंदरगाहों में शुमार दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (DPA), कंडला ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान एलपीजी (LPG) हैंडलिंग के...

RELATED NEWS

‘काला हिरण’ फिल्म पर महासंग्राम: प्रोड्यूसर अमित जानी ने सरेआम फाड़ा सलमान खान का लीगल नोटिस, वीडियो जारी कर दी चेतावनी

बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान का साल 1998 का बहुचर्चित 'काला हिरण शिकार मामला' (Blackbuck Poaching Case) एक बार फिर देश की सुर्खियों...

200 करोड़ की महाठगी: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीस, खुद को बताया बेकसूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस बुधवार (3 जून) को 200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में दिल्ली की पटियाला...

‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे पर यौन उत्पीड़न की FIR: फाइव स्टार होटल में छेड़छाड़ और ड्रिंक में नशा मिलाने का आरोप

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है, लेकिन इस बार वजह कोई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं बल्कि...