fbpx
  Previous   Next
HomeNationSpiceJet की उड़ती फ्लाइट में खुली खिड़की, यात्रियों के चेहरे पर दिखा...

SpiceJet की उड़ती फ्लाइट में खुली खिड़की, यात्रियों के चेहरे पर दिखा Air India हादसे जैसा खौफ!

गोवा से पुणे जा रही स्पाइसजेट की 90 सीटर फ्लाइट एसजी-1080 का बीच रास्ते में हवा में एक विंडो उखड़ गया. प्लेन के अंदर हवा में इस तरह की घटना होते ही यात्री डर गए.

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान AI-171 हादसे को अभी 30 दिन भी नहीं बीते, एक वैसा ही खौफनाक मंजर फिर से सामने आ गया. जब गोवा से पुणे जा रही स्पाइस जेट की एक फ्लाइट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में हवा में उड़ रही फ्लाइट की खिड़की का फ्रेम उखड़ा हुआ नजर आ रहा है. बताया गया कि यह घटना गोवा से पुणे जा रही स्पाइस जेट के SG में हुई. फ्लाइट की खिड़की का फ्रेम अचानक हवा में उखड़ गया. जिससे यात्रियों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गई. हालांकि एयरलाइंस की ओर से बताया गया कि इसमें यात्रियों की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा.

image 6

क्या हुआ था फ्लाइट में?
फ्लाइट में जा रहे एक यात्री के मुताबिक, उड़ान शुरू होने के करीब 30 मिनट बाद एक खिड़की का फ्रेम अचानक ढीला होकर गिर गया। मंदार ने कहा, ‘मेरे पीछे एक महिला और उनका बच्चा बैठे थे। अचानक उनकी सीट के पास की खिड़की का फ्रेम खुल गया। महिला और बच्चा डर गए। हालांकि, खिड़की के पीछे एक सुरक्षात्मक परत थी, जो बरकरार थी, लेकिन यह बेहद डरावना अनुभव था.

image 7

एयरलाइन कंपनी ने क्या बताया?
एयरलाइन ने बताया, “Q400 विमान में से एक की ‘कॉस्मेटिक’ (आंतरिक) खिड़की का फ्रेम उड़ान के दौरान ढीला हो गया और उखड़ गया.” स्पाइसजेट ने यह भी कहा कि पूरी उड़ान के दौरान केबिन में दबाव सामान्य रहा और यात्रियों की सुरक्षा पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा. उसने कहा कि जो हिस्सा उखड़ गया था, वह एक गैर-संरचनात्मक घटक था, जिसे छाया के उद्देश्य से खिड़की पर लगाया गया था और इससे किसी भी तरह से विमान की सुरक्षा से समझौता नहीं हुआ.

image 8

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS