fbpx
  Previous   Next
HomeSportsयशस्वी जायसवाल भले ही शतक से चूके लेकिन फिर भी रचा इतिहास...

यशस्वी जायसवाल भले ही शतक से चूके लेकिन फिर भी रचा इतिहास और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ लगा दी रिकार्ड्स की झड़ी

यशस्वी जायसवाल ने SENA देशों में बतौर भारतीय ओपनर 5 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाकर रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा साथ ही साथ 12 पारियों में 50+ रन बनाकर सुनील गावस्कर और रोहित शर्मा के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए है

यशस्वी जायसवाल ने मौजूदा एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी सीरीज में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए 87 रन बनाकर पवेलियन लौट गए जिससे भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन जायसवाल के आउट होने तक तीन विकेट खोकर 161 रन बना लिए. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स द्वारा पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने के बाद भारत के लिए यह दो हिस्सों का सेशन था. शानदार क्रिस वोक्स ने केएल राहुल को आउट किया, इससे पहले जायसवाल ने कड़ी परीक्षा पास की. उन्होंने अपना 11वां टेस्ट अर्धशतक बनाया और दूसरे विकेट के लिए करुण नायर के साथ 80 रनों की साझेदारी की थी और उसके बाद कप्तान गिल के साथ 66 रन की साझेदारी की.

image

यशस्वी भले ही इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन शतक लगाने से चूक गए मगर उन्होंने SENA देशों में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ा और बतौर भारतीय ओपनर बल्लेबाज एस्बेस्टन में बड़ा कारनामा कर तीन रिकॉर्ड अपने नाम किया.

image 1

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 50+ रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 66 पारियों में 20 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं, जो अब तक सबसे ज्यादा है. उनके बाद रोहित शर्मा का नंबर आता है, जिन्होंने 24 पारियों में 8 बार 50+ का आंकड़ा पार किया है. युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने केवल 12 पारियों में 7 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाकर तीसरे स्थान पर जगह बना ली है. यह एक खास उपलब्धि है क्योंकि उन्होंने बहुत कम समय में ये मुकाम हासिल किया है. मो. जयसिंहा भी इस सूची में हैं, जिन्होंने 14 पारियों में 6 बार 50+ का स्कोर बनाया था.

image 2

SENA देशों में यशस्वी जायसवाल का दबदबा, रोहित शर्मा से आगे निकले
यशस्वी जायसवाल ने बतौर ओपनर SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में अब तक 5 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. इसी के साथ वे इस मामले में रोहित शर्मा से आगे निकल गए हैं, जिनके नाम SENA देशों में बतौर ओपनर सिर्फ 4 फिफ्टी-प्लस स्कोर हैं.

image 3

एजबेस्टन टेस्ट में भारतीय ओपनर के तौर पर जायसवाल ने रचा इतिहास
बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर भारतीय ओपनर्स ने समय-समय पर अच्छी पारियां खेली हैं. सबसे पहले 1973 में सुधीर नाइक ने यहां 77 रन की पारी खेली थी. इसके बाद सुनील गावस्कर ने 1979 में दो पारियों में 61 और 68 रन बनाए, और फिर 1986 में एक और अर्धशतक (54 रन) जड़ा. उसी 1979 टेस्ट में चेतन चौहान ने भी 56 रनों की पारी खेली थी. 2022 में चेतेश्वर पुजारा ने बतौर ओपनर 66 रन बनाए थे.

image 4

अब साल 2025 में, यशस्वी जायसवाल ने इस सूची में नया नाम जोड़ते हुए नाबाद 59 रन की पारी खेली है, जो बर्मिंघम के मैदान पर किसी भारतीय ओपनर के लिए एक और यादगार पारी बन गई है.

image 5

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

आपदा पर अमित शाह की हाई-लेवल मीटिंग: राज्यों में बनेंगी FCMT टीमें, 60 संवेदनशील झीलों की होगी विशेष निगरानी

देश में मौसम के बदलते मिजाज और प्राकृतिक आपदाओं की आहट के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह से 'अलर्ट मोड' पर आ गई है।...

बेंगलुरु में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक? कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन स्टिक्स मिलने से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु दौरे से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम...

तमिलनाडु में ‘विजय’ शंखनाद: जोसेफ़ विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

तमिलनाडु की राजनीति में रविवार को एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के अध्यक्ष सी. जोसेफ़ विजय ने भव्य समारोह...

RELATED NEWS

सूर्या की कप्तानी पर ‘ग्रहण’! खराब फॉर्म के चलते क्या टीम इंडिया से भी होगी छुट्टी? श्रेयस अय्यर बन सकते हैं नए बॉस।

भारतीय टी20 क्रिकेट टीम में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। हाल ही में भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026...

सूर्या के घर आई ‘नन्ही परी’: आईपीएल के बीच पिता बने सूर्यकुमार यादव, देविशा ने बेटी को दिया जन्म।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और टी-20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव (SKY) के घर खुशियों ने दस्तक दी है। आईपीएल...

हैदराबाद बनी ‘टेबल टॉपर’: ईशान-क्लासेन के तूफान के आगे कूपर कोनली का शतक पड़ा फीका, पंजाब की बादशाहत खत्म।

आईपीएल 2026 की अंक तालिका में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने बुधवार को खेले गए एक ब्लॉकबस्टर मुकाबले में...