fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentकनाडा में फायरिंग, मुंबई में डर! लॉरेंस गैंग ने कपिल शर्मा को...

कनाडा में फायरिंग, मुंबई में डर! लॉरेंस गैंग ने कपिल शर्मा को दी ‘आखिरी चेतावनी’

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक अब सात समंदर पार कनाडा की सड़कों पर भी खुलेआम दिखाई दे रहा है। कनाडा के सरे (Surrey) शहर में स्थित ‘चाय सुट्टा बार’ पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने न केवल वहां के भारतीय समुदाय, बल्कि बॉलीवुड जगत को भी दहला दिया है। इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बिश्नोई गैंग ने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को सोशल मीडिया पर सीधी और खुली धमकी दी है, जिसमें उनके मुंबई स्थित घर को निशाना बनाने की बात कही गई है।

kapil sharma 2

गैंग के गुर्गे टायसन बिश्नोई और जोरा संधु के नाम से किए गए फेसबुक पोस्ट में दावा किया गया है कि सरे के 120 स्ट्रीट पर हुई यह गोलीबारी सिर्फ एक ‘चेतावनी’ है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस कैफे पर फायरिंग हुई, वह कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ (Caps Cafe) के ठीक बगल में स्थित है। गैंग ने पोस्ट में साफ लिखा है, “कपिल शर्मा, हमारा समय खराब न करो। या तो लाइन पर आ जाओ, वरना अगला नंबर तुम्हारा होगा। इस बार गोलियां तुम्हारे कैफे के साथ-साथ मुंबई वाले घर पर भी चलेंगी और किसी की सिफारिश काम नहीं आएगी।”

लॉरेंस गैंग ने अपने संदेश में चेतावनी दी है कि यदि उनकी बातें नहीं मानी गईं, तो वे कैफे को स्थायी रूप से बंद करवा देंगे। इस घटना के बाद कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और भारत की सुरक्षा एजेंसियां भी इस धमकी की गंभीरता को देखते हुए सक्रिय हो गई हैं। गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग पिछले कुछ समय से लगातार सेलिब्रिटीज और बिजनेसमैन को निशाना बना रहा है। कपिल शर्मा को मिली इस धमकी के बाद मुंबई में उनके निवास स्थान की सुरक्षा बढ़ाए जाने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

‘काला हिरण’ फिल्म पर महासंग्राम: प्रोड्यूसर अमित जानी ने सरेआम फाड़ा सलमान खान का लीगल नोटिस, वीडियो जारी कर दी चेतावनी

बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान का साल 1998 का बहुचर्चित 'काला हिरण शिकार मामला' (Blackbuck Poaching Case) एक बार फिर देश की सुर्खियों...

200 करोड़ की महाठगी: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीस, खुद को बताया बेकसूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस बुधवार (3 जून) को 200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में दिल्ली की पटियाला...

‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे पर यौन उत्पीड़न की FIR: फाइव स्टार होटल में छेड़छाड़ और ड्रिंक में नशा मिलाने का आरोप

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है, लेकिन इस बार वजह कोई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं बल्कि...