fbpx
  Previous   Next
HomeNation2026 का महा-विजय घोष: "जहाँ भाजपा, वहाँ सुशासन", बंगाल की जीत के...

2026 का महा-विजय घोष: “जहाँ भाजपा, वहाँ सुशासन”, बंगाल की जीत के बाद पीएम मोदी का विपक्ष पर तीखा प्रहार।

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भव्य स्वागत किया गया। जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इस विजय को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व करार दिया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की वर्षों की साधना सिद्धि में बदल गई है। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से गंगा किनारे बसे राज्यों का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार चुनाव के समय उन्होंने जो वादा किया था, वह आज बंगाल की जीत के साथ पूरा हो गया है।

pm modi 8 1

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “जब पिछले साल नवंबर में बिहार के नतीजे आए थे, तब मैंने कहा था कि गंगा जी बिहार से आगे बढ़ते हुए गंगासागर तक जाती हैं। आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक, कमल ही कमल खिला हुआ है।” उन्होंने रेखांकित किया कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल—माँ गंगा के इर्द-गिर्द बसे इन सभी प्रमुख राज्यों में अब भाजपा नीत एनडीए (NDA) की सरकारें हैं। प्रधानमंत्री ने इसे भारतीय लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की जीत बताते हुए चुनाव आयोग और सुरक्षाबलों का भी आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने बंगाल में हुए 93 प्रतिशत के रिकॉर्ड मतदान और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र की सबसे उजली तस्वीर बताया। उन्होंने पुडुचेरी की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि ‘बेस्ट पुडुचेरी’ के विजन पर जनता ने एक बार फिर मुहर लगाई है। पीएम मोदी ने अंत में ‘नागरिक देवो भवः’ के मंत्र को दोहराते हुए कहा कि आज देश के 20 से ज्यादा राज्यों में एनडीए की सरकारें हैं, जो सुशासन और विकास के प्रति भाजपा के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS