fbpx
  Previous   Next
HomeNationअयोध्या के भव्य राम मंदिर के गर्भगृह की सुंदर तस्वीर आई सामने,...

अयोध्या के भव्य राम मंदिर के गर्भगृह की सुंदर तस्वीर आई सामने, अगले महीने होगी प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या में राम मंदिर के मूर्तियों की प्राण प्रतिष्‍ठा से पूर्व गर्भगृह का काम जोर-शोर से जारी है. इस बीच गर्भगृह की पहली तस्‍वीर भी सामने आ गई है, जिसमें भव्‍य गर्भगृह की दीवारों और गुंबद पर खूबसूरत नक्‍काशी नजर आ रही है. मंदिर ट्रस्‍ट के पदाधिकारियों ने यह तस्‍वीर जारी की है. अयोध्या में राम मंदिर का भव्य उद्घाटन समारोह अगले साल 22 जनवरी 2024 को होना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित करीब सात हजार लोगों को प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह में आमंत्रित किया गया है.

08 12 2023 ram mandir 23599950


श्रीरामजन्‍मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने अयोध्‍या में बन रहे राम मंदिर के गर्भगृह की तस्‍वीर शेयर की है. मंदिर के गर्भगृह में स्थापित करने के लिए रामलला की मूर्ति 15 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगी. रामलला की तीन मूर्तियां बनवाई जा रही हैं. अधिकारियों ने बताया कि भगवान रामलला की तीन मूर्तियों को बनाने का काम पूरा होने वाला है, जिनमें से एक मूर्ति को राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि तीन मूर्तियों में से दो कर्नाटक के और एक राजस्थान के पत्थर से बनाई गई हैं.

GA5X9Coa8AADDkU


15 दिसंबर को होगा सर्वश्रेष्‍ठ मूर्ति का चयन
15 दिसंबर को मंदिर न्‍यास की धार्मिक समिति इनमें से प्राण प्रतिष्‍ठा के लिए सर्वश्रेष्‍ठ मूर्ति का चयन करेगी. मूर्तियां 90 फीसदी तक तैयार हो चुकी है और उन्‍हें अंतिम रूप दिया जा रहा है.


इन हस्तियों को भेजा गया आमंत्रण
ट्रस्‍ट के सूत्रों के मुताबिक, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, अमिताभ बच्चन और मुकेश अंबानी सहित करीब सात हजार लोगों को राम मंदिर में रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

बंगाल में शुभेंदु सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 900 से ज्यादा सलाहकारों की छुट्टी, रिटायर अफसरों के दोबारा नियुक्ति पर लगी रोक

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया...

सोना और पेट्रोल बचाने की सलाह पर छिड़ा सियासी घमासान: राहुल बोले- जिम्मेदारी जनता पर डाल जवाबदेही से बच रहे पीएम

मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई 'संयम' की अपील...

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

RELATED NEWS

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

आपदा पर अमित शाह की हाई-लेवल मीटिंग: राज्यों में बनेंगी FCMT टीमें, 60 संवेदनशील झीलों की होगी विशेष निगरानी

देश में मौसम के बदलते मिजाज और प्राकृतिक आपदाओं की आहट के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह से 'अलर्ट मोड' पर आ गई है।...

बेंगलुरु में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक? कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन स्टिक्स मिलने से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु दौरे से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम...