fbpx
  Previous   Next
HomeHealthभारत में कोविड-19 से सावधान, अबतक 743 नए मामले और 7...

भारत में कोविड-19 से सावधान, अबतक 743 नए मामले और 7 मरीजों की मौत !

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जेएन.1 को इसके तेजी से प्रसार को देखते हुए ‘ विशेष निगरानी' की श्रेणी में वर्गीकृत किया है, लेकिन कहा कि यह वैश्विक लोक स्वास्थ्य को ‘कम' जोखिम पैदा करता है.

देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 743 नए मामले सामने आए तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,997 है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे तक के अपडेट्स आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से सात लोगों की मौत हुई है.

157459 vfxqaszetm 1618154871

छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में एक-एक मरीज की मौत
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोविड-19 से केरल में तीन, कर्नाटक में दो जबकि छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में एक-एक मरीज की मौत हुई है. ठंड और कोरोना वायरस के नए उपस्वरूप के कारण हाल के दिनों में संक्रमण के मामलों में तेजी आई है. इससे पहले पांच दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दहाई अंक तक पहुंच गई थी.

BEEWJ2ZV3BLP5HL6EGRJSMMSUY

स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है
वर्ष 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्षों में देश भर में कोरोना वायरस से लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए तथा इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4.4 करोड़ हो गई है. स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है. मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं

106874141 1619477388553 india

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने जेएन.1 को इसके तेजी से प्रसार को देखते हुए ‘ विशेष निगरानी’ की श्रेणी में वर्गीकृत किया है, लेकिन कहा कि यह वैश्विक लोक स्वास्थ्य को ‘कम’ जोखिम पैदा करता है. केंद्र सरकार ने देश में कोविड के मामलों की संख्या में वृद्धि और जेएन.1 उप स्वरूप की उपस्थिति की पुष्टि होने के बीच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से निरंतर सतर्क रहने को कहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

आपदा पर अमित शाह की हाई-लेवल मीटिंग: राज्यों में बनेंगी FCMT टीमें, 60 संवेदनशील झीलों की होगी विशेष निगरानी

देश में मौसम के बदलते मिजाज और प्राकृतिक आपदाओं की आहट के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह से 'अलर्ट मोड' पर आ गई है।...

बेंगलुरु में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक? कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन स्टिक्स मिलने से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु दौरे से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम...

तमिलनाडु में ‘विजय’ शंखनाद: जोसेफ़ विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

तमिलनाडु की राजनीति में रविवार को एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के अध्यक्ष सी. जोसेफ़ विजय ने भव्य समारोह...

RELATED NEWS

डेंगू के डंक का होगा अंत! भारत में जल्द आएगी ‘Qdenga’ वैक्सीन, अब नहीं होगी इलाज की चिंता!

भारत में हर साल मानसून की दस्तक के साथ ही डेंगू का डंक लोगों को अस्पतालों तक पहुँचा देता है, लेकिन अब इस जानलेवा...

भीगी किशमिश खाने से होते है चमात्कारिक फायदे ! लेकिन भीगी किशमिश खाने की टाइमिंग है महत्वपूर्ण

ठंड के मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते...

अंडे और चिकन से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये सस्ती सी चीज ! जानें फायदे और सेवन का तरीका

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन और पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब भी प्रोटीन की बात...