fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsबिहार में शिक्षक भर्ती में हुआ फर्जीवाड़ा ! नवनियुक्त शिक्षकों का फिर...

बिहार में शिक्षक भर्ती में हुआ फर्जीवाड़ा ! नवनियुक्त शिक्षकों का फिर से होगा सत्यापन !

बिहार शिक्षा विभाग ने पिछले महीने भर्ती हुए लगभग एक लाख शिक्षकों के पुन: सत्यापन का आदेश दिया है. विभाग को शिकायत मिली थी कि प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले और नियुक्ति लेने वाले उम्मीदवार अलग-अलग थे

बिहार सरकार ने हालिया नियुक्त किए गए एक लाख शिक्षकों के पुन: सत्यापन का आदेश दिया है. विभाग को शिकायत मिली थी कि प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले और नियुक्ति लेने वाले उम्मीदवार अलग-अलग थे, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है. ‘‘पुनः सत्यापन अभियान के दौरान सभी चयनित अभ्यर्थियों के आधार कार्ड के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच की जाएगी. अक्सर देखा गया है कि धोखेबाज पकड़े जाने से बचने के लिए आधार कार्ड में बदलाव करवा लेते हैं.’’

1 10

अभी तक तीन फर्जी की हुई है पहचान
भर्ती में फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद, विभाग ने हाल ही में चयनित हुये चार हजार शिक्षकों को औचक रूप से पुन: सत्यापन के लिए बुलाया था. इस दौरान यह पता लगाया गया कि प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी और नियुक्ति पाने वाले व्यक्ति समान हैं या नहीं. इस प्रक्रिया में विभाग ने तीन धोखेबाजों की पहचान की. इसके अलावा, तीन ऐसे शिक्षक पहचाने गये जो नियुक्ति लेने के बाद फरार हो गये. विभाग ने ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

02 11 2023 teacher appointment letter distribution ceremony 23571459

बिहार सरकार ने इस साल दो नवंबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर शिक्षक भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 1,20,336 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए थे. आयोग ने हाल ही में राज्य में विभिन्न विषयों के शिक्षकों के कुल 86,557 पदों को भरने के लिए टीआरई-दो के परिणाम भी घोषित किए हैं.

444

फर्जी टीचर पर की जाएगी तत्काल कानूनी कार्रवाई
शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पत्र में कहा गया, ‘‘सभी डीएम को सलाह दी जाती है कि वे नवनियुक्त शिक्षकों को पुन: सत्यापन के लिए अलग-अलग समूह में बांटकर बुलाएं और प्रवेश परीक्षा के समय आयोग द्वारा लिये गये अंगूठे के निशान के साथ उनके अंगूठे के निशान का मिलान करें. जिस स्कूल में शिक्षक कार्यरत हैं, उसके प्रधान अध्यापक भी उनके साथ आएंगे. यदि अंगूठे के निशान के मिलान के दौरान विसंगतियां पाई जाती हैं, तो उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए.” पत्र में कहा गया, ‘‘पुनः सत्यापन अभियान के दौरान सभी चयनित अभ्यर्थियों के आधार कार्ड के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच की जाएगी. अक्सर देखा गया है कि धोखेबाज पकड़े जाने से बचने के लिए आधार कार्ड में बदलाव करवा लेते हैं.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

बंगाल में शुभेंदु सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 900 से ज्यादा सलाहकारों की छुट्टी, रिटायर अफसरों के दोबारा नियुक्ति पर लगी रोक

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया...

सोना और पेट्रोल बचाने की सलाह पर छिड़ा सियासी घमासान: राहुल बोले- जिम्मेदारी जनता पर डाल जवाबदेही से बच रहे पीएम

मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई 'संयम' की अपील...

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

RELATED NEWS

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

आपदा पर अमित शाह की हाई-लेवल मीटिंग: राज्यों में बनेंगी FCMT टीमें, 60 संवेदनशील झीलों की होगी विशेष निगरानी

देश में मौसम के बदलते मिजाज और प्राकृतिक आपदाओं की आहट के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह से 'अलर्ट मोड' पर आ गई है।...

बेंगलुरु में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक? कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन स्टिक्स मिलने से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु दौरे से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम...