fbpx
  Previous   Next
HomeNationNDA की बैठक में चाचा-भतीजा के बीच खत्म हुई दूरियां? चिराग ने...

NDA की बैठक में चाचा-भतीजा के बीच खत्म हुई दूरियां? चिराग ने छुए चाचा पशुपति पारस के पैर तो चाचा ने लगा लिया गले.

साल 2021 में लोक जनशक्ति पार्टी दो हिस्सों में टूट गई थी. इसका एक धड़ा 'राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी' उनके भाई पशुपति कुमार पारस के साथ है, जबकि दूसरा धड़ा उनके बेटे चिराग पासवान के पास है. चिराग पासवान अपने धड़े में अकेले सांसद रह गए और चिराग एनडीए से अलग हो गए थे.

आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए देश की राजनीति में मंगलवार का दिन बहुत अहम रहा. बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक हुई, जिसमें गठबंधन का नाम तय हुई. दूसरी ओर दिल्ली में बीजेपी के सहयोगी दलों यानी एनडीए की बैठक हुई. इस बैठक में रिश्तों के बीच दूरियां भी कम होती दिखीं. बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की मीटिंग में एनडीए के अन्य दलों के साथ लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के चीफ पशुपति पारस शामिल हुए. बैठक के दौरान सांसद चिराग पासवान ने अपने चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के पैर छुए. इस पर पशुपति पारस ने भतीजे चिराग पासवान को गले लगाते हुए उन्हें आर्शीवाद दिया. चिराग पासवान ने पीएम मोदी के भी पैर छुए. इसपर पीएम ने उन्हें गला लगाया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.

11111


चिराग पासवान ने पैरे ऐसे समय छुए हैं जब दोनों नेता हाजीपुर लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर अपने-अपने दावे कर रहे हैं. चिराग पासवान ने दिल्ली में कहा कि वह हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे. इस समय पशुपति पारस यहां से लोकसभा सांसद है. चिराग पासवान पर पलटवार करते हुए पशुपति पारस ने भी इस सीट पर अपना दावा किया.

lok janshakti party ram vilas leader chirag paswan pti 2

पशुपति पारस मेरे पिता समान-चिराग पासवान
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अपने चाचा के साथ सुलह की संभावना के बारे में पूछे जाने पर चिराग पासवान ने कहा कि पशुपति पारस उनके लिए पिता की तरह हैं, लेकिन उन्होंने फिर पारस की टिप्पणियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे मुझे दुख हुआ. वहीं, पशुपति पारस ने कहा कि चुनाव से इतने पहले सीट बंटवारे के मामले पर चर्चा नहीं की जाती. उन्होंने दावा किया कि दिवंगत रामविलास पासवान ने उन्हें अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी चुनते हुए हाजीपुर सीट पर चुनाव लड़ने के लिए कहा था. पशुपति पारस इससे पहले साफ कर चुके हैं कि दोनों पार्टियों का विलय नहीं होगा.

chirag 1 1623653250 1623691766

2021 में एलजेपी में हुई थी टूट
बता दें कि राम विलास पासवान के निधन के बाद साल 2021 में लोक जनशक्ति पार्टी दो हिस्सों में टूट गई थी. इसका एक धड़ा ‘राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी’ उनके भाई पशुपति कुमार पारस के साथ है, जबकि दूसरा धड़ा उनके बेटे चिराग पासवान के पास है. चिराग पासवान अपने धड़े में अकेले सांसद रह गए और चिराग एनडीए से अलग हो गए थे. लेकिन पिछले कुछ महीनों में एनडीए से उनकी नजदीकियां बढ़ी हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

वृंदावन में चीख-पुकार: केशी घाट पर नाव पलटने से बड़ा हादसा, यमुना की लहरों ने छीनी 10 जिंदगियां

कान्हा की नगरी वृंदावन में शुक्रवार का दिन मातम में बदल गया। केशी घाट के पास यमुना नदी की लहरों में पर्यटकों से भरी...

वोटिंग का ‘सुनामी’ अलर्ट: असम से केरलम तक टूटे पुराने रिकॉर्ड, अब 4 मई को खुलेगा सत्ता का असली पिटारा!

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। 9 अप्रैल 2026 को हुए विधानसभा चुनावों में असम, केरलम और केंद्र...

संसद में गूंजेगी ‘नारी शक्ति’ की हुंकार: बंगाल चुनाव से पहले पीएम मोदी का बड़ा दांव

पश्चिम बंगाल के चुनावी महासंग्राम के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए 'नारी शक्ति' को केंद्र में ला खड़ा किया...