fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentकियारा आडवाणी ने दिया बेटी को जन्म, शादी के ढाई साल बाद...

कियारा आडवाणी ने दिया बेटी को जन्म, शादी के ढाई साल बाद अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने पापा.

2023 में शादी करने वाले बॉलीवुड के प्यारे कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा पेरेंट्स बन गए हैं. हाल ही में एक्ट्रेस को फैमिली के साथ हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया था. लेकिन अब रिपोर्ट सामने आई है कि कियारा आडवाणी ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है. हालांकि कपल ने अभी तक ऑफिशियल पोस्ट शेयर नहीं किया है. लेकिन फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है और वह कपल को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ का यह पहला बच्चा है. वहीं मेट गाला हो या सोशल मीडिया पर तस्वीरें वॉर 2 एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को एन्जॉय करती हुईं अक्सर नजर आई थीं.

image 56

बता दें कि कियारा आडवाणी ने करीब तीन साल तक सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट करने के बाद साल 2023 में राजस्थान में धूमधाम से शादी की थी. यह कपल अब जल्दी ही बच्चे का स्वागत करने वाला है. कियारा ने 28 फरवरी को अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी.

image 55

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें कियारा-सिद्धार्थ अपने हाथ में वाइट कलर के बेबी के मौजे पकड़े हुए थे. उन्होंने कैप्शन में बेबी इमोजी के साथ लिखा- ”हमारे जीवन का सबसे बड़ा उपहार… जल्द आ रहा है।” इसके साथ उन्होंने इविल आई, हार्ट और हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर की.

image 57

उनके पोस्ट पर फिल्म सेलेब्स ने भी जमकर बधाई दी थी. करीना कपूर ने कमेंट में लिखा- ‘जिंदगी का सबसे बेहतरीन पल आने वाला है. भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें.’ वहीं एक्टर ईशान खट्टर, फिल्ममेकर एकता कपूर, मसाबा गुप्ता, नीना गुप्ता, मनीष मल्होत्रा, सोनू सूद, आथिया शेट्टी समेत कई सेलेब्स ने भी बधाई दी थी.

image 58

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

‘काला हिरण’ फिल्म पर महासंग्राम: प्रोड्यूसर अमित जानी ने सरेआम फाड़ा सलमान खान का लीगल नोटिस, वीडियो जारी कर दी चेतावनी

बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान का साल 1998 का बहुचर्चित 'काला हिरण शिकार मामला' (Blackbuck Poaching Case) एक बार फिर देश की सुर्खियों...

200 करोड़ की महाठगी: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीस, खुद को बताया बेकसूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस बुधवार (3 जून) को 200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में दिल्ली की पटियाला...

‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे पर यौन उत्पीड़न की FIR: फाइव स्टार होटल में छेड़छाड़ और ड्रिंक में नशा मिलाने का आरोप

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है, लेकिन इस बार वजह कोई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं बल्कि...