fbpx
  Previous   Next
HomeSportsऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज ने 'थाला' को लेकर क्यों कह दी ये बड़ी...

ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज ने ‘थाला’ को लेकर क्यों कह दी ये बड़ी बात कि “यह एकदम समझ से परे है कि…”,

भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाडी एमएस धोनी जैसी प्रचंड बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखकर हर कोई हैरान है

आईपीएल में एमएस धोनी की बैटिंग को देखर हर कौई हैरान है, आईपीएल में एमएस धोनी ने लखनऊ के खिलाफ 9 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाकर सीएसके को 20 ओवरों में 176/6 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. रवींद्र जडेजा द्वारा नाबाद 57 रन बनाकर सीएसके को मैच में बनाए रखने के बाद धोनी ने टीम को एक अच्छा फिनिश दिया. हालांकि, केएल राहुल (82) और क्विंटन डिकॉक (54) की 134 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की मदद से लखनऊ ने चेन्नई को आठ विकेट से हरा दिया. बेशक सीएसके को इस मैच में हार मिली लेकिन टीम के फैंस धोनी की बल्लेबाजी और उनकी फिटनेस देखकर बेहद खुश हैं. धोनी की बल्लेबाजी देख ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मूडी, पूर्व भारतीय खिलाड़ी जहीर खान, वसीम जाफर और रॉबिन उथप्पा ने सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की एक और शानदार पारी और उनकी फिटनेस की सराहना की है.

Dhoni Lara 1713610346389


मूडी ने कहा कि धोनी 42 साल की उम्र में भी बहुत फिट, बहुत फोकस्ड और रन के भूखे हैं. वो आईपीएल 2024 से पहले क्रिकेट से दूर थे, लेकिन उनके प्रदर्शन को देखकर ऐसा लगता नहीं है. एक वेबसाइट से बातचीत में मूडी ने कहा, “42 साल के धोनी अभी भी बहुत फिट, फोकस्ड हैं, लेकिन पहेली यह है कि वह आईपीएल में आने से पहले कोई क्रिकेट नहीं खेलते हैं. ऐसे में उच्च स्तर पर प्रदर्शन करने में सक्षम होने की उम्मीद करना लगभग असंभव है.

225


सीएसके के पहले दो मैचों में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिलने के बाद, धोनी ने 31 मार्च को विशाखापत्तनम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 16 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाए. पिछले हफ्ते, भारत के पूर्व कप्तान ने मुंबई के खिलाफ अंतिम ओवर में छक्कों की हैट्रिक जमाई. वानखेड़े स्टेडियम में धोनी ने 4 गेंदों में नाबाद 20 रन की धमाकेदार पारी खेली. धोनी की धमाकेदार फॉर्म को देखते हुए, भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर और रॉबिन उथप्पा भी प्रशंसा करने वालों में शामिल हो गए.

12121 3

उथप्पा ने कहा कि एकमात्र चीज जो धोनी को रोक सकती है वह उनका शरीर और स्वास्थ्य, लेकिन दावा किया कि सीएसके स्टार का दिमाग अभी भी इसके लिए तैयार है और नए शॉट्स खेलना चाहता है. जाफर ने कहा कि डेथ ओवरों में हिट करना बहुत मुश्किल है, लेकिन धोनी फिर भी इसे बहुत आसानी से कर लेते हैं. बिना किसी मैच अभ्यास के धोनी को शानदार प्रदर्शन करते देखना अविश्वसनीय है.

1 6

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...