fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsबिहार में 10 दिन बाद चुनाव लेकिन 'INDIA' को नहीं मिल रहे...

बिहार में 10 दिन बाद चुनाव लेकिन ‘INDIA’ को नहीं मिल रहे उम्मीदवार? अभी तक सभी सीटों के लिए नहीं हुआ नामों का ऐलान !

बिहार में पहले चरण का मतदाना 19 अप्रैल को होना है जिसमें बिहार के गया, औरंगाबाद, जमुई और नवादा क्षेत्र के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मियां बढ़ी हुई है. पहले चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में सभी दल चुनाव प्रचार में युद्द स्तर पर जुटे हुए हैं. तमाम सियासी घटनाक्रम के बीच दिलचस्प बात यह है कि अब तक महागठबंधन के सहयोगी दलों की ओर से सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया गया है. इसे लेकर भाजपा तंज कस रही है. दरअसल, बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान होने हैं. पहले चरण में 19 अप्रैल को बिहार के गया, औरंगाबाद, जमुई और नवादा क्षेत्र के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

832e21d8eb10c2c9bec0426bd0a84d90170361313638925 original

उम्मीदवारों के नाम नहीं हुए हैं फाइनल
इस चुनाव में अब तक मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच ही नजर आ रहा है. रोचक बात यह है कि एनडीए के सभी घटक दल अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करके चुनावी मैदान में उतर चुके हैं. वहीं, महागठबंधन में शामिल राजद और कांग्रेस पार्टी ने अभी तक सभी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है. ऐसे में टिकट के इच्छुक नेताओं के बीच चिंता की स्थिति बनी हुई है.

23 1

26 सीटों पर चुनाव लड़ रही है राजद
बीते दिनों महागठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत राजद के खाते में 26 सीटें आई थी, जिसमें से तेजस्वी यादव ने तीन सीटें मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को दी है. कांग्रेस के खाते नौ सीटें आई हैं, जबकि, तीन लेफ्ट पार्टियों के खाते में पांच सीटें हैं. कांग्रेस ने अभी तक तीन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है. जबकि, विकासशील इंसान पार्टी ने एक भी प्रत्याशी के नाम को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं.

121212121 1

शाहनवाज हुसैन ने हमला बोलते हुए कहा कि सही मायने में महागठबंधन को उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं, लगता है उन्हें इश्तहार देना पड़ेगा. इधर-उधर से मांग-मांगकर उम्मीदवार ला रहे हैं. कोई उनके टिकट पर लड़ने को तैयार नहीं है. सबको मालूम है जीतेगा एनडीए ही, जीतेंगे मोदी जी ही. महागठबंधन की ओर से लोग लड़ने को तैयार नहीं हैं. बिहार में एनडीए 40 की 40 सीट जीतने वाली है.

2f0f0291f870b4cd00af812c522a2eaf1660031772320326 original

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

दिल्ली का भयावह अग्निकांड: होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, अब तक 21 लोगों की मौत

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर अंतर्गत हौज रानी इलाके में स्थित 'फ्लोरिश स्टे बी एंड बी' (Flourish Stay B&B) होटल में हुए भीषण अग्निकांड...

कर्नाटक में शिवकुमार युग की शुरुआत: डीके शिवकुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

कर्नाटक के राजनीतिक गलियारों में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन के साथ ही नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के इस्तीफे...

200 करोड़ की महाठगी: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीस, खुद को बताया बेकसूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस बुधवार (3 जून) को 200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में दिल्ली की पटियाला...

RELATED NEWS

IPL 2026: अगर बारिश में धुल गया गुजरात और राजस्थान का क्वालीफायर-2, तो कौन पहुंचेगा फाइनल?

आईपीएल 2026 की पहली फाइनलिस्ट टीम का फैसला हो चुका है, जहाँ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर...

आरसीबी फाइनल में! पाटीदार के तूफान में उड़ी गुजरात टाइटन्स, बेंगलुरु ने 92 रनों से जीतकर पक्का किया खिताबी मुकाबला

आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मंगलवार (26 मई) को धर्मशाला के एचपीसीए (HPCA) स्टेडियम में इतिहास रच दिया। आरसीबी...

कर्नाटक में बड़ा सियासी उलटफेर! गुरुवार को इस्तीफा दे सकते हैं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, दिल्ली में हुई मैराथन बैठक के बाद फैसला

कर्नाटक के सियासी गलियारों में लंबे समय से जारी उथल-पुथल अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँचती नजर आ रही है। सूत्रों के हवाले से...