fbpx
  Previous   Next
HomeSportsटी20 विश्व कप के लिए टीम चयन में इन 2 खिलाड़ियों को...

टी20 विश्व कप के लिए टीम चयन में इन 2 खिलाड़ियों को लेकर फंसा हैं पेंच, बीसीसीआई सचिव जय शाह के हाथ में अब फैंसला.

सेलेक्टर कुछ नामों को लेकर अभी भी असमंजस में हैं, बीसीसीआई सचिव के साथ मीटिंग में लिया जाएगा अंतिम फैसला

विंडीज-अमेरिका में खेले जाने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए फाइनल टीम के चयन का पेंच अभी भी फंसा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार कप्तान रोहित शर्मा , हेड कोच राहुल द्रविड़ और चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर के बीच रविवार को कई दौर की मीटिंग के बाद स्पष्ट राय नहीं बन सकी. वजह यह है कि दो जगहों या दो खिलाड़ियों को लेकर पेंच फंसा हुआ है. और अब मामला पूरी तरह से BCCI के आला अधिकारियों पर छोड़ दिया गया है. मंगलवार को तमाम पक्षकारों के साथ बोर्ड सचिव जयशाह अहमदाबाद में मीटिंग करेंगे. और ऐसा संभव है कि भारतीय टीम का ऐलान एक मई यानी मीटिंग के अगले दिन बुधवार को हो. BCCI सचिव सीनियर चयन समिति के संयोजक हैं और उनके अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धताओं में व्यस्त होने के कारण यह समझा जाता है कि बैठक अहमदाबाद में होगी.

Jay Shah

इन दो जगहों पर फंसा है पेंच
तमाम चिंतन-मनन और मीटिंग के बाद सेलेक्टरों के सामने दो जगहों ने अससमंज की स्थिति पैदा कर दी है. इसमें एक हैं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, जिनके प्रदर्शन ने शक और सवालों सेलेक्टरों के लिए बहुत ज्यादा बढ़ा दिए हैं, तो दूसरा बड़ा सवाल दूसरे विकेटकीपर को लेकर है. रिपोर्ट के अनुसार सेलेक्टरों के विचार में तो सोमवार तक संजू सैमसन पहली पसंद बन रहे हैं. ऋषभ पंत के टीम में चयन को लेकर भी कोई सवाल नहीं है, लेकिन पहला विकेटकीपर कौन होगा, यह सवाल है, वहीं दूसरा विकेटकीपर कौन होगा, यह भी सवाल है. समस्या केएल राहुल बन रहे हैं. यही वजह है कि अब गेंद बोर्ड के आला अधिकारियों के पाले में हो चली है.

121121212

संजू को लेकर एक विचार यह भी है!
रिपोर्ट के अनुसार लोकेश राहुल आईपीएल में अब तक 144 के स्ट्राइक रेट और 378 रन बनाए है और संजू सैमसन 161 के स्ट्राइक रेट से 385 रन . जिसके चलते विकेटकीपर के स्थान के लिए अब भी संघर्ष चल रहा है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान सैमसन ने एक दशक से भी अधिक समय में पहली बार अपनी आईपीएल टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के आधार पर उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिल सकती. एक अन्य धारणा यह है कि 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के दौरान सिर्फ 20 के औसत और लगभग 135 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले सैमसन को केवल एक अच्छे आईपीएल सत्र के आधार पर टीम में शामिल नहीं किया जा सकता.

373837.6

यह सीनियर स्टॉफ कौन है?
राहुल के मामले में यह कहा जा सकता है कि कोचिंग स्टाफ का एक सीनियर सदस्य निश्चित रूप से उन्हें शामिल कराने के लिए हर संभव प्रयास करेगा लेकिन कई लोगों का मानना है कि टी20 क्रिकेट में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का दृष्टिकोण पुराना है. हालांकि धीमी कैरेबियाई पिचों पर उन्हें अब भी पांचवें या छठे नंबर पर सैमसन से बेहतर दांव माना जाता है. बाएं हाथ के बल्लेबाज और उपयोगी ऑफ स्पिनर तिलक वर्मा पंजाब के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा के साथ विकल्पों में शामिल हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...