fbpx
  Previous   Next
HomeBusinessबडी खबर ! RBI ने कोटक महिंद्रा बैंक पर लगाई पाबंदी, अब...

बडी खबर ! RBI ने कोटक महिंद्रा बैंक पर लगाई पाबंदी, अब नहीं बना पाएगा नए …

RBI की बैंक की आईटी जांच से उत्पन्न महत्वपूर्ण चिंताओं और इन चिंताओं के कारण कोटक महिंद्रा बैंक पर नए ऑनलाइन कस्टमर बनाने पर लगाई पाबंदी

भारतीय रिजर्व बैंक ने डेटा सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए कोटक महिंद्रा बैंक को तत्काल प्रभाव से नए ग्राहकों को जोड़ने और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से रोक दिया है. हालांकि, बैंक अपने ग्राहकों को सेवा देना जारी रख सकता है, जिनमें क्रेडिट कार्ड धारक भी शामिल हैं.

30568 kotakbanksj 1

RBI ने अपने रिपोर्ट में साफ- साफ कहा है कि कोटक महिंद्रा बैंक जिस तरह से अपनी आईटी इन्वेंट्री का प्रबंधन करता है और अपने डेटा को सुरक्षित करता है, उसमें “गंभीर कमियां” थीं. RBI के रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि लगातार दो वर्षों में कोटक महिंद्रा बैंक के आईटी जोखिम और सूचना सुरक्षा प्रशासन में कमी का आकलन किया गया, जो नियामक दिशानिर्देशों के तहत आवश्यकताओं के विपरीत है. RBI ने कहा, “कोटक महिंद्रा बैंक के आईटी इन्वेंट्री प्रबंधन, पैच और परिवर्तन प्रबंधन, उपयोगकर्ता पहुंच प्रबंधन, विक्रेता जोखिम प्रबंधन, डेटा सुरक्षा, डेटा रिसाव रोकथाम रणनीति, व्यापार निरंतरता, आपदा वसूली कठोरता और ड्रिल आदि के क्षेत्रों में गंभीर कमियां और गैर-अनुपालन देखे गए.

10 08 2023 rbi monetary policy august 2023 live updates

आरबीआई के आंकलन दौरान ये पाया गया है कि कोटक महिंद्रा बैंक को वर्ष 2022 और 2023 के लिए रिजर्व बैंक द्वारा जारी सुधारात्मक कार्य योजनाओं के साथ निरंतर गैर-अनुपालनकारी पाया गया, कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा प्रस्तुत अनुपालन या तो अपर्याप्त, गलत या नहीं पाए गए थे.” आरबीआई ने कहा कि एक मजबूत आईटी बुनियादी ढांचे की अनुपस्थिति के कारण कोटक महिंद्रा बैंक के डिजिटल बैंकिंग चैनल को बार-बार रुकावटों का सामना करना पड़ा है और ग्राहकों को असुविधा हुई है. RBI ने कहा, ” कोटक महिंद्रा बैंक पर लगाए गए प्रतिबंधों की समीक्षा एक व्यापक बाहरी ऑडिट के पूरा होने पर की जाएगी. आरबीआई की पूर्व मंजूरी के साथ बैंक यह ऑडिट कराएगी. एक्सटेमल ऑडिट में बताई गई सभी कमियों के साथ-साथ आरबीआई के ऑबजरवेशन को भी दूर करने के बाद आरबीआई निरीक्षण करेगी.”

1212112 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

Salman Khan Court Case: अपकमिंग फिल्म ‘काला हिरण’ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे सलमान खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि में वॉर: रेस्ट इन पीस' को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बीच...

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

होर्मुज में भारतीयों की मौत पर अमेरिका पर भड़का संयुक्त राष्ट्र; UN और IMO ने US को सरेआम फटकारा

पश्चिम एशिया के 'स्ट्रैट ऑफ होर्मुज' (होर्मुज जलडमरूमध्य) और ओमान के तट के पास अमेरिकी नौसेना (US Navy) द्वारा कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाए...

RELATED NEWS

पीएफ खाताधारकों को बड़ी राहत! विशेष परिस्थितियों में बिना वजह बताए निकाल सकेंगे 100% PF का पैसा, जानें शर्तें

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने करोड़ों नौकरीपेशा कर्मचारियों को एक बड़ी सौगात देते हुए भविष्य निधि (PF) की निकासी और क्लेम से जुड़े...

LPG Price Hike Alert: अभी और महंगा होगा रसोई गैस सिलेंडर! केंद्र सरकार ने किया साफ

पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच छिड़े भीषण सैन्य संघर्ष की सीधी मार अब भारत के आम नागरिकों की...

सोने-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! एक हफ्ते में ₹11,250 सस्ती हुई चांदी, सोना भी ₹2,106 लुढ़का

पिछले काफी समय से रिकॉर्ड ऊंचाइयों को छू रहे सोने और चांदी के खरीदारों के लिए राहत की बड़ी खबर आई है। वैश्विक और...