fbpx
  Previous   Next
HomeSportsटी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, केएल राहुल, श्रेयस...

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

जून में शुरू हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा के कप्तानी में भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. विकेटकीपर के तौर संजू सैमसन और ऋषभ पंत को जगह दी गई है.

अजित अगरकर के अगुवाई में चयनकर्ताओं ने जून से शुरू हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम को लेकर काफी असमंजस की स्थिति थी लेकिन आखिरकार में आज बीसीसीआई ने आखिरकार टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है.

1 11

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप खेलने वाली है. टीम में केएल राहुल और ईशान किशन जैसे दिग्गज को जगह नहीं दी गई है, वहीं, विकेटकीपर के तौर संजू सैमसन और ऋषभ पंत को भी जगह दी गई है. चयनकर्ता ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है तो वहीं रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान टीम में शामिल हैं.

ishan kishan shreyas iyer Kl rahul


टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम में मोहम्मद सिराज भी अपनी जगह बना पाने में सफल रहे हैं. दरअसल, कई पूर्व दिग्गजों ने अपनी टीम में सिराज को बाहर रखा था. लेकिन बीसीसीआई ने सिराज को टीम में शामिल किया है. टीम में हार्दिक के अलावा शिवम दुबे भी अपनी जगह बना पाने में सफल रहे हैं. ऑलराउंडर के तौर पर टीम में हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को शामिल किया गया है. तेज गेंदबाज के तौर पर टीम में अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और सिराज शामिल हैं.

22 1

कोहली भी टीम में
कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर काफी चर्चा हो रही थी. लेकिन चयनकर्ताओं ने कोहली पर विश्वास दिखाया है. बता दें कि आईपीएल 2024 में कोहली लगातार रन बना रहे हैं और 500 रन बना चुके हैं. आईपीएल 2024 में कोहली का स्ट्राइक रेट 147.49 का रहा है.

virat kohli last century in odi eeaad8d08

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया इस प्रकार है
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रविद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप य़ादव, युजवेंद्र चहल, जसपीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह.

1212121 2

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...