fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsइंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में हो सकता है बड़ा खेल,...

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में हो सकता है बड़ा खेल, प्लेइंग 11 से इस खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता !

वर्कलोड के तहत चौथे टेस्ट के प्लेइंग 11 से जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था और उनकी जगह युवा तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप को डेब्यू करने का मौका मिला था

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवा टेस्ट मुकाबला धर्मशाला में 7 मार्च से खेला जायेगा और इस बीच टीम इंडिया के लिहाज से बीसीसीआई ने रहत भरी खबर भारतीय खेमे को दिया, जी हां आखिरी टेस्ट में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रित बुमराह . जिन्हें पहले टीम से रिलीज़ किया गया था वो पांचवें टेस्ट के लिए धर्मशाला में टीम में फिर से शामिल होंगे. वर्कलोड के तहत चौथे टेस्ट के प्लेइंग 11 से जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था और उनकी जगह युवा तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप को डेब्यू करने का मौका मिला था और अपने डेब्यू मुकाबले में आकाश दीप ने टीम के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ का भरोसा जीता था.

Capture

आकाश दीप ने अपने डेब्यू मुकाबले में 4 40 की इकॉनमी से गेंदबाज़ी करते हुए तीन विकेट चटकाया था, लेकिन अब आखिरी टेस्ट में बुमराह की वापसी के बाद प्लेइंग 11 को लेकर फैसला मुश्किल लग रहा है और सिराज या आकाश दीप इन दोनों में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है. बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा, “रांची में चौथे टेस्ट के लिए टीम से रिलीज किए गए जसप्रित बुमराह 5वें टेस्ट के लिए धर्मशाला में टीम के साथ जुड़ेंगे.

India vs England 020524

इंग्लैंड टीम को रहना होगा चौकन्ना
धर्मशाला के HPCA स्टेडियम की बात करें तो यहां पासा बिलकुल ही उल्टा पड़ता दिखाई दे रहा है, यहां की विकेट की बात करें तो स्पिन के मुकाबले तेज़ गेंदबाज़ों को ज्यादा मदद मिलती है जिसकी वजह से टीम इंडिया तीन तेज़ गेंदबाज़ो के साथ उत्तर सकती है. धर्मशाला स्टेडियम में तेज़ गेंदबाज़ो को ज्यादा मदद मिलने के पीछे की वजह यह है की यहां का रिकॉर्ड, अब तक यहां 20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 61.69 % विकेट तेज़ गेंदबाज़ों को मिले हैं, वहीं स्पिनर्स को 248 में से 95 विकेट ही मिले हैं ऐसे में दोनों ही टीमें एक्स्ट्रा पेसर के साथ मैदान में उतर सकती हैं. स्पिन गेंदबाज़ी के कम प्रभाव को देखते हुए कोच और कप्तान कुलदीप यादव को बाहर बैठकर तीन तेज़ गेंदबाज़, जसप्रीत बुमराह, सिराज और आकाश दीप के साथ खेल सकती है

1212121

इस खिलाड़ी का भी हो सकता है डेब्यू
धर्मशाला के पिच के लिहाज से देखें तो भारतीय टीम आखिरी टेस्ट में दो बदलाव के साथ उतर सकती है, टीम के फार्मेशन की बात करें तो स्क्वाड में बुमराह की वापसी के बाद उनका खेलना पक्का माना जा रहा है तो दूसरी तरफ आखिरी टेस्ट में भी एक खिलाड़ी डेब्यू के रेस में है जिनका नाम देवदत्त पड्डीकल है और रजत पाटीदार की जगह इन्हें मौका मिल सकता है.

13 02 2024 padikkal 23652485

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

गुवाहाटी में पीएम मोदी का कांग्रेस पर प्रहार, नॉर्थ ईस्ट के विकास पर जोर

असम की राजधानी Guwahati में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को केंद्र सरकार की...

वैलेंटाइन डे पर सुकेश का नया दाव, जैकलीन फर्नांडीज को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद कथित ठग Sukesh Chandrasekhar ने वैलेंटाइन डे के मौके पर एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री Jacqueline Fernandez के...

सोना-चांदी में तेज गिरावट से बाजार में हलचल, सोना 25000, चांदी 1.40 लाख रुपये ग‍िरा

फरवरी के दूसरे सप्ताह में सर्राफा बाजार में अचानक आई तेज गिरावट ने निवेशकों और खरीदारों दोनों को चौंका दिया है। महीने की शुरुआत...

RELATED NEWS

IndiGo पर चला DGCA का हंटर, ठोका 22 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो को हालिया उड़ान अव्यवस्थाओं के मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ा...

महंगाई भत्ते को लेकर बढ़ी उम्मीदें, 8वें वेतन आयोग से पहले अहम संकेत

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच एक बार फिर महंगाई भत्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लगातार बढ़ती जीवन लागत...

अमेरिकी लोकतंत्र की कसौटी बना वेनेजुएला संकट, सत्ता संतुलन की नई लड़ाई शुरू

वेनेजुएला संकट को लेकर अमेरिकाकी आंतरिक राजनीति एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। वॉशिंगटन में हुए हालिया घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया...