fbpx
  Previous   Next
HomeHealthरिसर्च में आया इस स्पेशल गाय के दूध से डायबिटीज हो जाएगी...

रिसर्च में आया इस स्पेशल गाय के दूध से डायबिटीज हो जाएगी पूरी तरह सही, इसमें है खास इंसुलिन

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोएस में जानवरों के वैज्ञानिक मैट व्हीलर रिसर्च कर रहे थे. उन्होंने गाय के जीन में इंजीनियरिंग करके यह कमाल किया है. ब्राजील में पहली ट्रांसजेनिक गाय इंसुलिन वाला दूध देने योग्य हो गई है. मैट व्हीलर ने बताया कि वास्तव में मां का दूध प्रोटीन से भरा हुआ है. हमने इसका फायदा उठाया और इसी प्रोटीन को इस तरह बना दिया जो दुनिया भर में लोगों के लिए रामबाण साबित हो सकता है. मैट व्हीलर के नेतृत्व में किस तरह गाय के जीन में परिवर्तन किया गया, यह बायोटेक्नोलॉजी जर्नल में अच्छे से प्रकाशित हुआ है. आज के समय में कई ऐसे मरीज है जिन्हें रोजाना इंसुलिन की जरूरत पडती है. यह इंसुलिन मोडिफाइड बैक्टीरिया से बनाया जाता है.

मैट व्हीलर की टीम ने गाय के भ्रूण को निकालकर उसके जीन में इंसुलिन वाला प्रोटीन इंसानी डीएनए के सेगमेंट को सेट कर दिया. इस डीएनए में इंसानी डीएनए का कोड मौजूद रहता है. इस जीन में इंजीनियरिंग करने के बाद इस भ्रूण को सामान्य गाय के गर्भाशय में पहुंचा दिया गया. इससे एक बछिया का जन्म हुआ. इसके बाद यह गाय जब दूध देने लगी, दूध का परीक्षण किया गया, तो उसमें वही प्रोटीन मौजूद था जो मानव इंसुलिन में होता है यानी ठीक यह इंसुलिन ही है. एक रिसर्च में यह पाया गया है कि दूध का प्रोइंसुलिन इंसान के शरीर में जाकर इंसुलिन बनता है

गाय का दूध हमारी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है. लेकिन अब यह एक और बीमारी का इलाज करने में कारगर होगा. बता दें कि वैज्ञानिकों ने गाय के जीन में चेंजेज कर एक ऐसी गाय बनाई है, जिसके दूध में इंसुलिन लबालब भरा रहेगा. जिन मरीजों को डायबिटीज में इंसुलिन की कमी रहती है, जिसकी वजह से खून में शुगर एब्सॉर्ब नहीं हो पाता है. यही बढ़ी हुई शुगर किडनी, लिवर, आंख, हार्ट जैसे शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है. दुनियाभर में डायबिटीज के 50 करोड़ मरीज हैं. अकेले भारत में ही 10 करोड़ मरीज शुगर के हैं. टाइप 1 डायबिटीज के मरीजों को रोजाना इंसुलिन लेना पड़ता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

डेंगू के डंक का होगा अंत! भारत में जल्द आएगी ‘Qdenga’ वैक्सीन, अब नहीं होगी इलाज की चिंता!

भारत में हर साल मानसून की दस्तक के साथ ही डेंगू का डंक लोगों को अस्पतालों तक पहुँचा देता है, लेकिन अब इस जानलेवा...

भीगी किशमिश खाने से होते है चमात्कारिक फायदे ! लेकिन भीगी किशमिश खाने की टाइमिंग है महत्वपूर्ण

ठंड के मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते...

अंडे और चिकन से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये सस्ती सी चीज ! जानें फायदे और सेवन का तरीका

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन और पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब भी प्रोटीन की बात...