fbpx
  Previous   Next
HomeNationराजस्थान के इस मंदिर में चढावे की रकम सुन आपके होश उड...

राजस्थान के इस मंदिर में चढावे की रकम सुन आपके होश उड जाएंगे, नोटों की गिनती ने तोड़े रिकॉर्ड!

चित्तौड़गढ़ जिले के सांवलिया सेठ मंदिर में दान की रकम ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. पांच चरणों की गिनती में ही नया रिकॉर्ड बनने की ओर दिख रहा है.

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में सांवलिया सेठ के भंडार की गिनती ने सारे रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं. 5 चरणों की गिनती में चढ़ावे की रकम 40 करोड़ के पार हो गई है.चित्तौड़गढ़ मेवाड़ में विख्यात श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकली दानराशि लगातार जारी है. इस बार दीपावली के बाद खुले भंडार ने नया रिकॉर्ड बनाया है. दो महीने बाद ये दान भंडार खोले गए हैं. पांच चरणों की गिनती पूरी हो चुकी है. इन चरणों में निकली धनराशि का आंकड़ा 40 करोड़ 33 लाख 39 हजार रुपये तक पहुंच चुका है. गुरुवार को छठे चरण की गिनती की जा रही है और अभी भी नोटों के बड़े हिस्से की गिनती बाकी है.

image 148

मंदिर मंडल ने बढ़ती भीड़ और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए गिनती की प्रक्रिया मंदिर के चौक की बजाय परिसर में बने सत्संग हॉल में की गई है. 19 नवंबर को भोग और आरती के बाद मंदिर मंडल की प्रशासनिक अधिकारी प्रभा गौतम, मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव और अन्य सदस्यों की मौजूदगी में भंडार खोला गया था। पांच चरणों में चालीस करोड़ से ज्यादा नकदी का निकलना इस बात का संकेत है कि इस बार भंडार में चढ़ावा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है.

image 149

करीब 200 कर्मियों को नोट गिनने में लगाया गया है और लगातार गिनती के बावजूद दानराशि की पूरी गणना अभी बाकी है. भंडार से निकली नकदी की गिनती के बाद अब कार्यालय, भेंटकक्ष, ऑनलाइन और मनीऑर्डर से आए चढ़ावे की गणना होनी है. इसके साथ ही सोना, चांदी, सिक्कों और विदेशी मुद्राओं की छंटनी और तौल बाकी है.

image 150

सांवरा सेठ के यहां दीपावली पर दो महीने बाद और होली पर डेढ़ माह बाद भंडार खोला जाता है. वर्ष में कुल 11 बार भंडार खोला जाता है और लगभग हर बार पिछली बार का रिकॉर्ड टूट जाता है. हर माह खुले भंडार से औसतन छह चरणों में 26 से 27 करोड़ रुपये की दानराशि निकल रही है.

image 151

भंडार से निकली नकदी को बोरो में भरकर सत्संग हॉल तक लाया जाता है जहां पहले 500 रुपये के नोटों की छंटनी कर बंडल बनाए जाते है. इसके बाद 200 के और फिर छोटे नोटों की गिनती होती है. पूरे गणना स्थल पर सीसीटीवी और मैनुअल कैमरों से निगरानी रखी जाती है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं. यहां मोबाइल पर्स ले जाना भी प्रतिबंधित है.
सांवरा सेठ के दरबार में राजस्थान ही नहीं, बल्कि देश में हर जगह से भक्त पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या देखते हुए मंदिर प्रशासन विशेष इंतजाम करता है. गिनती के ट्रेंड ने स्पष्ट कर दिया है कि चढ़ावा इस बार अब तक का सबसे बड़ा हो सकता है.

image 152

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

ट्रंप की जीत और ओपेक की हार! यूएई ने तोड़ा तेल का सबसे बड़ा सिंडिकेट, भारत के लिए खुलेंगे ‘ब्लैक गोल्ड’ के नए रास्ते।

वैश्विक ऊर्जा बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने कच्चे तेल के शक्तिशाली संगठन ओपेक (OPEC) और ओपेक+...

सोने की चमक पड़ी फीकी: कच्चे तेल के ‘उबाल’ ने बिगाड़ा गोल्ड-सिल्वर का बजट

राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और खरीदारों के...

गुजरात में ‘कमल’ की सुनामी: 15 के 15 नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार फिर अपना अभेद्य किला साबित कर दिया है। राज्य की सभी...

RELATED NEWS

गुजरात में ‘कमल’ की सुनामी: 15 के 15 नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार फिर अपना अभेद्य किला साबित कर दिया है। राज्य की सभी...

बुद्ध का संदेश और कलपक्कम का कमाल: पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में दिखाया विकसित भारत का रोडमैप।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 133वें एपिसोड में देश को संबोधित करते हुए एक सशक्त वैश्विक और...

अब्बास अराघची का सीक्रेट मिशन! सीधे नहीं, अब ‘बैक डोर’ से होगी अमेरिका से बात; जानें पाकिस्तान का मास्टर प्लान।

दक्षिण एशिया की कूटनीतिक जमीन पर एक बड़ी हलचल शुरू हो गई है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ...