fbpx
  Previous   Next
HomeSportsचौतरफा आलोचना झेल रहे भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गंभीर के बचाव...

चौतरफा आलोचना झेल रहे भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गंभीर के बचाव में उतरे अश्विन, कही दिल छू लेने वाली बात!

रविचंद्रन अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला में मिली शिकस्त के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर का बचाव किया है.

पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला में 0-2 से मिली हार के बाद आलोचनाओं से घिरे भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर का बचाव करते हुए कहा कि ऐसे समय में उन्हें बर्खास्त करने की मांग करना सही नहीं है जब खिलाड़ियों ने पर्याप्त जिम्मेदारी नहीं उठाई है. भारत को मंगलवार को गुवाहाटी में समाप्त हुए दूसरे टेस्ट मैच में रिकॉर्ड 408 रन से हार का सामना करना पड़ा. गंभीर की आलोचना टीम में अधिक से अधिक ऑलराउंडर को शामिल करने को लेकर हो रही है जिससे टीम का संतुलन प्रभावित हो रहा है. अश्विन ने हालांकि इस पूर्व सलामी बल्लेबाज का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें हटाया नहीं जाना चाहिए. गंभीर का कार्यकाल 2027 तक है.

image 145

अश्विन ने अपने यूट्यूब कार्यक्रम ‘ऐश की बात’ में कहा, ‘हम ऐसा क्यों कर रहे हैं. यह एक खेल है. टीम का प्रबंधन करना इतना आसान नहीं होता है और उन्हें भी इस परिणाम से निराशा है. हमें यह समझना होगा. किसी को बर्खास्त करना अच्छा लग सकता है, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए.’ उन्होंने कहा, ‘यह किसी का समर्थन करने की बात नहीं है. गौतम मेरा रिश्तेदार नहीं है. मैं भी 10 गलतियां गिना सकता हूं. कोई भी गलती कर सकता है लेकिन कभी कभार गलतियां महंगी पड़ जाती हैं.’

image 144

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास ले चुके अश्विन ने कहा कि अतीत में भारत के शानदार घरेलू रिकॉर्ड को देखते हुए वह भी जिम्मेदारी तय करने की जरूरत को समझते हैं, लेकिन केवल कोच को निशाना बनाना और खिलाड़ियों से सवाल न पूछना अनुचित है. उन्होंने कहा, ‘हम जिम्मेदारी तय करना चाहते हैं. यह आसान है, क्योंकि हम सभी जानते हैं कि भारतीय क्रिकेट में बहुत कुछ हासिल करने को है और इसमें बहुत धनराशि भी शामिल है. बहुत से लोग यह पद हासिल करना चाहते हैं. हमेशा ऐसे लोग मौजूद रहेंगे जो इस पद के लिए आवेदन करना चाहेंगे. लेकिन सच्चाई यह है कि एक कोच बल्ला उठाकर खेलने नहीं जा सकता.’

image 146

अश्विन ने कहा, ‘मैं आपसे एक आसान सा सवाल कर रहा हूं कि एक कोच क्या कर सकता है. खुद को कोच की जगह रखकर देखिए. आप कह सकते हैं कि एक खिलाड़ी को निरंतरता की जरूरत होती है और इसमें काफी बदलाव हुए हैं. मैं इससे सहमत हूं लेकिन अच्छा प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी खिलाड़ी की होती है.’

image 147

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

वैभव सूर्यवंशी का ‘पावर-शो’: 300 की स्ट्राइक रेट से उजाड़ा बेंगलुरु का बगीचा, राजस्थान की चौथी जीत!

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ अब एक ऐसी आंधी बन चुका है जिसे रोकना किसी भी टीम के लिए नामुमकिन साबित...

हारते-हारते कैसे जीता लखनऊ? मुकुल के 7 छक्कों ने छीनी गंभीर की टीम से जीत, ईडन में पसरा सन्नाटा!

ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर गुरुवार की रात आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। आखिरी गेंद तक चले इस हाई-वोल्टेज...

सड़क पर वॉर्नर की ‘बैटिंग’ पड़ी भारी! ड्रंक एंड ड्राइविंग केस में गिरफ्तार हुए दिग्गज क्रिकेटर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर एक बार फिर मैदान के बाहर अपने व्यवहार के कारण...