fbpx
  Previous   Next
HomeNationजम्मू-कश्मीर: पुंछ में 300 फीट गहरी खाई में गिरा भारतीय सेना का...

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में 300 फीट गहरी खाई में गिरा भारतीय सेना का ट्रक, 5 जवानों की मौत

पुंछ सेक्टर में सेना का ट्रक 300 फीट गहरी खाई में गिरने से मराठा रेजिमेंट के 5 जवानों की मौत हुई है और 5 घायल

जम्मू-कश्मीर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास सेना का एक वाहन खाई में जा गिरा. इस हादसे में पांच जवानों की मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार, सेना का वाहन 300 फीट गहरी खाई में गिरा है.

Screenshot 2024 12 24 225012

रिपोर्ट के मुताबिक, सेना का ट्रक 2.5 टन का था. ये सेना के 6 गाड़ियों वाले काफिले में शामिल था और LOC की तरफ जा रहा था. हादसा शाम करीब 5:22 बजे मनकोट सेक्टर के बलनोई इलाके में हुआ. पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की है कि वाहन में कुल 18 सैन‍िक सवार थे, जिनमें 5 की मौत हो चुकी है. ऐसा बताया जा रहा है कि सड़क के एक मोड़ पर ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे ये खाई में जा गिरी.

Screenshot 2024 12 24 225108

आतंकी लिंक से इनकार
ये हादसा सेना की पोस्ट से बामुश्किल 130 किलोमीटर दूर हुआ. जबकि 40 किलोमीटर दूर बैकअप व्हीकल तैयार थी. सेना ने इस हादसे के साथ किसी भी तरह के टेररिस्ट लिंक से इनकार किया है. सेना के ट्रक के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिलते ही 11 MLI की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) मौके पर पहुंची. इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रक में 8 जवान थे. ये सभी 11 मराठा रेजिमेंट के हैं और जवान लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) की ओर जा रहे थे.

Screenshot 2024 12 24 225132

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

बंगाल में शुभेंदु सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 900 से ज्यादा सलाहकारों की छुट्टी, रिटायर अफसरों के दोबारा नियुक्ति पर लगी रोक

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया...

सोना और पेट्रोल बचाने की सलाह पर छिड़ा सियासी घमासान: राहुल बोले- जिम्मेदारी जनता पर डाल जवाबदेही से बच रहे पीएम

मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई 'संयम' की अपील...

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

RELATED NEWS

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

आपदा पर अमित शाह की हाई-लेवल मीटिंग: राज्यों में बनेंगी FCMT टीमें, 60 संवेदनशील झीलों की होगी विशेष निगरानी

देश में मौसम के बदलते मिजाज और प्राकृतिक आपदाओं की आहट के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह से 'अलर्ट मोड' पर आ गई है।...

बेंगलुरु में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक? कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन स्टिक्स मिलने से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु दौरे से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम...