fbpx
  Previous   Next
HomeNationबिहार में पुरुष टीचर को 'प्रेग्नेंट' कर दे दी गई मैटरनिटी लीव...

बिहार में पुरुष टीचर को ‘प्रेग्नेंट’ कर दे दी गई मैटरनिटी लीव !…जानें पूरा मामला

हाजीपुर में शिक्षा विभाग ने एक पुरुष शिक्षक को गर्भवती मानकर मातृत्व अवकाश यानि मैटरनिटी लीव दी गई है.

बिहार के वैशाली जिला में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जिसमें बिहार के शिक्षा विभाग ने कमला ही कर दिया है. दरअसल शिक्षा विभाग ने एक पुरुष शिक्षक को गर्भवती बना दिया और उसे मैटरनिटी लीव भी दे दी. जी हां, आप सही सुन रहे है, बिहार में कुछ भी संभव है. खबर मीडिया में आने के बाद अब बिहार शिक्षा विभाग और टीचरों का बन रहा है मजाक, अधिकारी भी कबूल रहे हैं अपनी गलती.

Screenshot 2024 12 24 222403

दरअसल, वैशाली जिले के महुआ प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय हसनपुर ओसती का है, जहां बीपीएससी के एक टीचर तैनात है, जिनका नाम है जितेंद्र कुमार सिंह, जिनको शिक्षा विभाग द्वारा गर्भवती बनाकर छुट्टी दे दी गई है. बाकायदा शिक्षा विभाग के पोर्टल ई शिक्षा कोष पर मैटरनिटी लीव दिया गया है. यही नहीं वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया गया है. शिक्षा विभाग की नजरों और ऑफिशल वेबसाइट उत्तर के अनुसार वह शिक्षक प्रेग्नेंट है और छुट्टी पर है.

Screenshot 2024 12 24 222324

गौर करने वाली बात तो यह है कि मैटरनिटी लीव सिर्फ और सिर्फ महिला टीचर के लिए होती है, जो बच्चों को जन्म देने वाली होती है, उस समय विभाग द्वारा मैटरनिटी लीव दिया जाता है, लेकिन हाजीपुर में तो मामला ही पलट गया है, पुरुष टीचर को भी मैटरनिटी लीव दिया गया है. इस मामले में प्रखंड शिक्षा अधिकारी अर्चना कुमारी ने विभाग की गलती कबूल करते हुए यह बात कही है कि पोर्टल की गड़बड़ी के कारण ऐसा हुआ है. पुरुष टीचर को इस तरीके की छुट्टी नहीं दी जाती, इसमें जल्द ही सुधार किया जाएगा, लेकिन जिस तरीके से एक पुरुष टीचर को (महिलाओं को मिलने वाली) छुट्टी दी गई है, उसे लेकर जिले के शिक्षकों में आक्रोश है. वहीं दूसरी ओर शिक्षकों के लिए ये हंसी मजाक का एक विषय भी बन गया है.

Screenshot 2024 12 24 222248

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

बंगाल में शुभेंदु सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 900 से ज्यादा सलाहकारों की छुट्टी, रिटायर अफसरों के दोबारा नियुक्ति पर लगी रोक

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया...

सोना और पेट्रोल बचाने की सलाह पर छिड़ा सियासी घमासान: राहुल बोले- जिम्मेदारी जनता पर डाल जवाबदेही से बच रहे पीएम

मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई 'संयम' की अपील...

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

RELATED NEWS

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

आपदा पर अमित शाह की हाई-लेवल मीटिंग: राज्यों में बनेंगी FCMT टीमें, 60 संवेदनशील झीलों की होगी विशेष निगरानी

देश में मौसम के बदलते मिजाज और प्राकृतिक आपदाओं की आहट के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह से 'अलर्ट मोड' पर आ गई है।...

बेंगलुरु में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक? कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन स्टिक्स मिलने से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु दौरे से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम...