fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentएनिमल में देख लॉर्ड बॉबी देओल को किसने कहा- ''ऐसी फिल्म मत...

एनिमल में देख लॉर्ड बॉबी देओल को किसने कहा- ”ऐसी फिल्म मत किया कर तू”

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल बड़े पर्दे पर धमाल मचा रही है. फिल्म में ना सिर्फ रणबीर कपूर की धमाकेदार एक्टिंग बल्कि बॉबी देओल के 15 मिनट के किरदार को भी उनके करियर की सबसे बेहतरीन एक्टिंग माना जा रहा है. पूरी दुनिया में लॉर्ड बॉबी की परफॉर्मेंस की तारीफ की जा रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉबी देओल की मां प्रकाश कौर बादल ने उनकी फिल्म अभी तक नहीं देखी और वो इसे देखना भी नहीं चाहती हैं…पर इसके पीछे की वजह क्या है लॉर्ड बॉबी ने खुद इस बारे में बताया.

0c60aacafe

मुझे मरते हुए नहीं देख सकतीं मां
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने बताया कि उनकी मां प्रकाश कौर बादल ने उनकी फिल्म अभी तक नहीं देखी है, क्योंकि वो इस तरह की ओवर वायलेंट मूवी नहीं देखती हैं. इतना ही नहीं बॉबी देओल ने ये भी बताया कि उनकी मां एनिमल में उन्हें मरते हुए नहीं देख सकती थीं. वो कहती हैं कि ऐसी फिल्म तू मत किया कर मुझसे ऐसा नहीं देखा जाता, तो मैंने उनसे कहा देखो मैं तुम्हारे सामने खड़ा हूं, मैं बस एक भूमिका निभा रहा हूं. बॉबी देओल ने ये भी बताया कि उनकी मां ने अपने पति धर्मेंद्र की फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानी भी नहीं देखी थी, क्योंकि उस फिल्म में धर्मेंद्र के किरदार की मौत हो जाती है. हालांकि, वो उनकी एक्टिंग से बहुत खुश हैं, उन्हें बहुत फोन कॉल आ रहे हैं और उनके सभी दोस्त मुझसे मिलना चाहते हैं. ऐसा ही कुछ आश्रम की रिलीज होने पर भी हुआ था.

2

पिता और भाई ने भी नहीं देखी ‘एनिमल’
बॉबी देओल ने बताया कि बिजी शेड्यूल के चलते उनके पिता धर्मेंद्र और बॉबी देओल भी अब तक उनकी फिल्म नहीं देख पाए हैं, लेकिन उनकी वाइफ और उनके बच्चे ने ये फिल्म देखी है. उन्होंने कहा मैं अपने बच्चे और पत्नी की आंखों में केवल खुशी देख रहा हूं. यह पहली बार है जब मैंने देखा कि पिता के रूप में मैं कैसे उन्हें प्रभावित करता हूं. उन्हें हमेशा लगता है कि मैं इसका हकदार रहा हूं और उन्होंने मेरी असफलताएं देखी है और अब वो मेरी सफलताएं देख रहे हैं.

1

गैरतलब है कि देओल परिवार के लिए यह साल ऐतिहासिक रहा, जहां धर्मेंद्र की फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानी सुपर डुपर हिट रही और धर्मेंद्र के किरदार को खूब पसंद किया गया. तो वहीं, कुछ महीने बाद गदर 2 ने इतिहास रच दिया और इसके बाद अब बॉबी देओल ने एनिमल में अपनी एक्टिंग से लोगों को खूब इंप्रेस किया. इस फिल्म ने भारत में 300 करोड़ रुपए और पूरे विश्व में 450 करोड़ की कमाई अब तक कर ली है.

434

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

बंगाल में शुभेंदु सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 900 से ज्यादा सलाहकारों की छुट्टी, रिटायर अफसरों के दोबारा नियुक्ति पर लगी रोक

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया...

सोना और पेट्रोल बचाने की सलाह पर छिड़ा सियासी घमासान: राहुल बोले- जिम्मेदारी जनता पर डाल जवाबदेही से बच रहे पीएम

मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई 'संयम' की अपील...

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

RELATED NEWS

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

महाकुंभ वायरल गर्ल का ‘विवादित निकाह’: नाबालिग निकलीं मोनालिसा, पति फरमान खान पर लगा पॉक्सो एक्ट!

संगम की रेती पर आयोजित महाकुंभ से अपनी खूबसूरती और सादगी के दम पर रातों-रात 'सोशल मीडिया सेंसेशन' बनीं मोनालिसा भोंसले अब एक गंभीर...

‘धुरंधर 2’ का जलवा: आधी रात को भी हाउसफुल हुए थियेटर्स, रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़ा झंडा!

भारतीय सिनेमा के पर्दे पर 'धुरंधर 2' ने एक ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है जिसे बॉक्स ऑफिस के इतिहास में सालों तक याद...