fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentGoat की सफलता बनी बुलेट ट्रेन, तलपती विजय की फिल्म तोड़ रही...

Goat की सफलता बनी बुलेट ट्रेन, तलपती विजय की फिल्म तोड़ रही है सारे रिकोर्ड्स !

साउथ सुपरस्टार तलपती विजय की Goat यानी The Greatest of All Time इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है.

तलपती विजय की फिल्म गोट अब तक भारत में 170 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. साउथ सुपरस्टार तलपती विजय की गोट यानी द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. यह फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. अब 8वें दिन भी गोट ने अच्छी कमाई की. जिसके बाद तलपती विजय की फिल्म की कमाई भारत में 176.41 करोड़ रुपये हो गई है.

hq720


6 दिनों में कमाई देखें तो पहले दिन 44 करोड़ की ओपनिंग फिल्म ने की थी. जबकि दूसरे दिन यह आंकड़ा 25.5 करोड़ तक जा पहुंचा. तीसरे दिन कमाई 33.5 करोड़ रही. वहीं चौथे दिन 34 करोड़ की कमाई के साथ वीकेंड कलेक्शन 100 करोड़ पार हो गया. पांचवें दिन कमाई 14.75 करोड़ रहा. छठे दिन कमाई 11 करोड़ ही रही. हालांकि फैंस की नजरें दूसरे वीकेंड पर टिकी हुई हैं. बता दें, वेंकट शंकर प्रभु राजा द्वारा निर्देशित गोट यानी ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम में तलपती विजय डबल रोल में नजर आ रहे हैं. जबकि मीनाक्षी चौधरी, मालविका शर्मा, प्रशांत और प्रभुदेवा अहम किरदार में दिख रहे हैं.

the goat movie review

बॉक्स ऑफिस से मिल रहे आंकड़ों के अनुसार गोट ने अपने आठवें दिन 5.16 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि यह अभी फिल्म की अनुमानित आंकड़े हैं. गौरतलब है कि सातवें दिन गोट की कमाई 8 करोड़ तक हुई है, जिसके बाद भारत में कलेक्शन 170.75 करोड़ तक पहुंचा है. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ पार हो चुका है. इसके चलते फिल्म का बजट मेकर्स ने हासिल कर लिया है, जो कि फैंस के लिए गुड न्यूज है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

दिल्ली का भयावह अग्निकांड: होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, अब तक 21 लोगों की मौत

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर अंतर्गत हौज रानी इलाके में स्थित 'फ्लोरिश स्टे बी एंड बी' (Flourish Stay B&B) होटल में हुए भीषण अग्निकांड...

कर्नाटक में शिवकुमार युग की शुरुआत: डीके शिवकुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

कर्नाटक के राजनीतिक गलियारों में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन के साथ ही नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के इस्तीफे...

200 करोड़ की महाठगी: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीस, खुद को बताया बेकसूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस बुधवार (3 जून) को 200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में दिल्ली की पटियाला...

RELATED NEWS

‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे पर यौन उत्पीड़न की FIR: फाइव स्टार होटल में छेड़छाड़ और ड्रिंक में नशा मिलाने का आरोप

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है, लेकिन इस बार वजह कोई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं बल्कि...

धर्मेंद्र को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण: अवॉर्ड लेते वक्त भावुक हुईं हेमा मालिनी

राष्ट्रपति भवन का ऐतिहासिक दरबार हॉल सोमवार, 25 मई को एक बेहद भावुक और यादगार पल का गवाह बना। भारतीय सिनेमा के लेजेंडरी एक्टर...

शादी के 4 साल बाद टूटी मौनी-सूरज की जोड़ी: सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बयां किया दर्द

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार को लेकर पिछले काफी समय से चल रही तलाक की...