fbpx
  Previous   Next
HomeSportsएडम गिलक्रिस्ट ने इसे बताया विश्व क्रिकेट का सबसे महान विकेटकीपर, जवाब...

एडम गिलक्रिस्ट ने इसे बताया विश्व क्रिकेट का सबसे महान विकेटकीपर, जवाब भारतीयों को खुश कर देगा !

दुनिया के महान विकेटकीपर बल्लेबाज में से एक गिलक्रिस्ट ने सबसे महान विकेटकीपर बल्लेबाज के नाम का ऐलान किया है.

दुनिया के महान विकेटकीपर बल्लेबाज में से एक एडम गिलक्रिस्ट ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है जिसे वो खुद से ही बेहतर विकेटकीपर बल्लेबाज मानते हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने भारतीय दिग्गज एमएस धोनी को क्रिकेट के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर करार दिया है. क्रिकेट डॉट कॉम के रिपोर्ट के अनुसार गिलक्रिस्ट ने धोनी को अपने से भी बेहतरविकेटकीपर-बल्लेबाज करार दिया है. दरअसल, एडम गिलक्रिस्ट से इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि धोनी और खुद में से किसे आप किसे दुनिया का सबसे महान विकेटकीपर- बल्लेबाज मानते हैं. इसपर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटीपर बल्लेबाज ने अपना नाम नहीं चुना बल्कि उन्होंने धोनी को चुना.

ms dhoni adam gilchrist

गिलक्रिस्ट ने धोनी को लेकर कहा, एमएस धोनी, “दोस्त..उन्होंने हर वो ट्रॉफी उठाई है जो शायद उठाई जा सकती थी.” बता दें कि इंटरनेशल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शिकार विकेटकीपर के तौर पर बाउचर ने किए हैं. बाउचर के नाम 998 शिकार दर्ज हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर एडम गिलकिस्ट हैं. एजम गिलक्रिस्ट ने बतौर विकेटकीपर 905 डिसमिसल किए हैं. तीसरे नंबर पर धोनी हैं जिन्होंने 829 डिसमिसल इंटरनेशनल क्रिकेट में किए हैं.

888 2

पंत को निडर विकेटकीपर बल्लेबाज करार दिया
वहीं, दूसरी ओर गिलक्रिस्ट ने पंत को लेकर भी खास बयान दिया है. पंत को गिलक्रिस्ट ने एक निडर खिलाड़ी करार दिया है. गिलक्रिस्ट की नज़र में पंत ने आक्रामकता को एक कदम और आगे बढ़ाया है. उनकी निडर बल्लेबाजी सिर्फ़ रन बनाने के बारे में नहीं है, यह खेल की रणनीति को बदलने और गेंदबाजों को शुरुआत से ही बैकफुट पर धकेलने के बारे में है.

FotoJet 16

गिलक्रिस्ट ने पंत को लेकर कहा, “मुझे लगता है कि पंत मुझसे ज़्यादा आक्रामक हैं, मैंने उस समय आक्रामक खेल खेला था, लेकिन ऋषभ ..वह निडर दिखता है. मुझे जो पसंद है वह यह है कि वह कभी-कभी ब्रेक लगाता है और थोड़ा दबाव झेलता है, इसलिए वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है.”

dc Cover 40p49cmppue0la6fink9fo7d50 20191106171250.Medi 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

Salman Khan Court Case: अपकमिंग फिल्म ‘काला हिरण’ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे सलमान खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि में वॉर: रेस्ट इन पीस' को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बीच...

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

होर्मुज में भारतीयों की मौत पर अमेरिका पर भड़का संयुक्त राष्ट्र; UN और IMO ने US को सरेआम फटकारा

पश्चिम एशिया के 'स्ट्रैट ऑफ होर्मुज' (होर्मुज जलडमरूमध्य) और ओमान के तट के पास अमेरिकी नौसेना (US Navy) द्वारा कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाए...

RELATED NEWS

ICC World Cup 2027 Schedule: सामने आई वनडे विश्व कप 2027 की तारीखें! 4 अक्टूबर से शुरू होगा महाकुंभ, 14 टीमें लेंगी हिस्सा

क्रिकेट जगत के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 (ICC ODI World Cup 2027) को लेकर एक बेहद बड़ा और...

उम्र नहीं रोहित शर्मा का जुनून देखिए! कोच दिनेश लाड ने किया 100% गारंटी वाला बड़ा दावा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा की फिटनेस और उनके भविष्य को लेकर पिछले कुछ समय...

टीम इंडिया को मिला नया टी20 कप्तान! सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को सौंपी गई कमान

भारतीय क्रिकेट के गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया की टी20 इंटरनेशनल टीम...