fbpx
  Previous   Next
HomeSportsन्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार जीती टेस्ट सीरीज, 12 साल और...

न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार जीती टेस्ट सीरीज, 12 साल और 18 सीरीज बाद घर में मिली शर्मनाक हार !

आज तक न्यूजीलैंड ने भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीती थी, भारत अपने घर पर आखिरी टेस्ट सीरीज 2012 में इंग्लैंड से हारा था.

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत को 113 रनों से हरा इतिहास रच दिया है. इस मैच के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है और भारत में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का काम किया है. इसी के साथ भारत को अपने घर में 12 साल बाद टेस्ट सीरीज में हार मिली है.

Screenshot 2024 10 26 210351 1

न्यूजीलैंड से पहले इंग्लैंड ने साल 2012 में भारत को उसके घर में टेस्ट सीरीज में हराया था। तब से टीम इंडिया अपने घर में लगातार जीत रही थी, लेकिन उसके विजयी रथ को न्यूजीलैंड ने रोक दिया। भारतीय टीम अपने घर मे लगातार 18 सीरीज लेकिन अब उसका विजयी रथ रुक गया है.

Screenshot 2024 10 26 210409

भारत के पास इस मैच को जीतने के लिए ढाई दिन से ज्यादा का भी समय था. तीसरे दिन शनिवार को पहले सेशन में ही मेजबान टीम के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बाकी बचे पांच विकेट गिरा दिए. न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में 255 रनों पर ढेर हो गई। पहली पारी के आधार पर उसके पास 103 रनों की बढ़त थी जिसके दम पर कीवी टीम ने भारत को 359 रनों का टारगेट दिया. ढाई दिन रहने के बाद भी टीम इंडिया इस स्कोर को हासिल नहीं कर पाई और हार गई.

Screenshot 2024 10 26 210328 1

टीम इंडिया एक समय अच्छी स्थिति में लग रही थी और इसका कारण थे यशस्वी जायसवाल-शुभमन गिल। रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद इन दोनों ने टीम को संभाला। 96 के कुल स्कोर पर गिल (23) को मिचेल सैंटनर ने आउट कर दिया. दूसरे छोर से यशस्वी टिके थे तो कोई परेशानी नजर नहीं आ रही थी। वह अपने तूफानी अंदाज में रन बना रहे थे.

Screenshot 2024 10 26 210435


यशस्वी शतक से चूके
यशस्वी जिस तरह से खेल रहे थे उससे लग रहा था कि वह शतक पूरा कर लेंगे। हालांकि, पहली पारी की तरह सैंटनर ने इस पारी में भी भारत को परेशान किया। उन्होंने यशस्वी को शतक पूरा नहीं करने दिया। बाएं हाथ का ये बल्लेबाज 65 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से 77 रन बनाकर आउट हो गया। यहां से फिर भारत के विकेट लगातार गिरते रहे. ऋषभ पंत (0) रन आउट हुए तो विराट कोहली 17 रन बनाकर सैंटनर का शिकार बने। सरफराज खान को भी सैंटनर ने अपनी फिरकी में फंसा लिया। सरफराज नौ रन ही बना सके। ग्लेन फिलिप्स ने वॉशिंटन सुंदर का विकेट ले भारत की उम्मीदों को और बड़ा झटका दे दिया.

image


जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने मिलकर टीम को जिताने की कोशिश की लेकिन एक बार फिर सैंटनर इस साझेदारी को तोड़ने में सफल रहे। उन्होंने अश्विन को आउट किया। अश्विन ने 18 रन बनाए। आकाश दीप विकेट पर पैर जमाने में धैर्य नहीं दिखा सके और लंबे शॉट खेल अपना विकेट दे बैठे। एजाज पटेल ने रवींद्र जडेजा को आउट कर भारतीय पारी का अंत कर दिया। जडेजा ने 84 गेंदों का सामना कर दो चौकों की मदद से 42 रन बनाए. न्यूजीलैंड के लिए सैंटनर ने दूसरी पारी में छह विकेट लिए। एजाज पटेल को दो और फिलिप्स को एक विकेट मिला.

Screenshot 2024 10 26 210452

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

बंगाल में शुभेंदु सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 900 से ज्यादा सलाहकारों की छुट्टी, रिटायर अफसरों के दोबारा नियुक्ति पर लगी रोक

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया...

सोना और पेट्रोल बचाने की सलाह पर छिड़ा सियासी घमासान: राहुल बोले- जिम्मेदारी जनता पर डाल जवाबदेही से बच रहे पीएम

मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई 'संयम' की अपील...

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

RELATED NEWS

सूर्या की कप्तानी पर ‘ग्रहण’! खराब फॉर्म के चलते क्या टीम इंडिया से भी होगी छुट्टी? श्रेयस अय्यर बन सकते हैं नए बॉस।

भारतीय टी20 क्रिकेट टीम में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। हाल ही में भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026...

सूर्या के घर आई ‘नन्ही परी’: आईपीएल के बीच पिता बने सूर्यकुमार यादव, देविशा ने बेटी को दिया जन्म।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और टी-20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव (SKY) के घर खुशियों ने दस्तक दी है। आईपीएल...

हैदराबाद बनी ‘टेबल टॉपर’: ईशान-क्लासेन के तूफान के आगे कूपर कोनली का शतक पड़ा फीका, पंजाब की बादशाहत खत्म।

आईपीएल 2026 की अंक तालिका में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने बुधवार को खेले गए एक ब्लॉकबस्टर मुकाबले में...