fbpx
  Previous   Next
HomeNationBSNL का नया लोगो हुआ लॉन्च ! कनेक्टिंग इंडिया की जगह, कनेक्टिंग...

BSNL का नया लोगो हुआ लॉन्च ! कनेक्टिंग इंडिया की जगह, कनेक्टिंग भारत होगा स्लोगन!

Airtel, Jio और Vi द्वारा अपने-अपने टैरिफ की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद BSNL ने अपने किफायती रिचार्ज प्लान के चलते नए ग्राहकों को आकर्षित किया है

भारत संचार निगम लिमिटेड यानि BSNLने मंगलवार को अपना एक नया Logo पेश किया. कंपनी ने कहा कि यह नया लोगो भरोसे, ताकत और देशव्यापी पहुंच का प्रतीक है. बता दें BSNL देश में 4जी नेटवर्क लॉन्च करने वाली है, लेकिन इससे पहले कंपनी ने स्पैम-ब्लॉकिंग सॉल्यूशन, वाई-फाई रोमिंग सर्विस, इंट्रानेट टीवी और अन्य सर्विसेज समेत कुल 7 नई सेवाएं शुरू की हैं.

Screenshot 2024 10 23 232959

नए लोगो और सर्विसेज का शुभारंभ भारत सरकार के केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने किया. इस दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि “यह शुभारंभ सेवा प्रदाता के लिए एक परिवर्तनकारी युग की शुरुआत का प्रतीक है, जो सभी को निर्बाध, सार्वभौमिक, किफायती और सुलभ कनेक्टिविटी प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है.”

Screenshot 2024 10 23 232356

24 साल बाद BSNL ने अपने लोगो और स्लोगन में बदलाव किया है, पहले का स्लोगन कनेक्टिंग इंडिया था जिसकी जगह, कनेक्टिंग भारत होगा नया स्लोगन! नए LOGO के साथ 7 नई सर्विस की होगी शुरूआत साथ ही मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट. सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL जल्द ही अपनी 4G सर्विस भी पूरे देश में लॉन्च करने वाला है और 5G सर्विस पर भी BSNL तेजी से काम कर रहा है.

Screenshot 2024 10 23 233101

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BSNL पूरे देश में अपने 4जी नेटवर्क को तेजी से बढ़ा रही है, और Airtel, Jio और Vi द्वारा अपने-अपने टैरिफ की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद BSNL ने अपने किफायती रिचार्ज प्लान के चलते नए ग्राहकों को आकर्षित किया है. सरकारी स्वामित्व वाली इस दूरसंचार कंपनी का लक्ष्य 2025 तक पूरे देश में 4जी रोलआउट पूरा करना है.

Screenshot 2024 10 23 233457

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

IND vs NZ: आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर पलट दिया इतिहास, पहली बार जीती सीरीज

भारतीय क्रिकेट के गढ़ माने जाने वाले इंदौर में रविवार का दिन मेहमान टीम न्यूजीलैंड के नाम रहा। जबरदस्त आत्मविश्वास, धैर्यपूर्ण बल्लेबाज़ी और अनुशासित...

वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत की ट्रेड नीति का नया रोडमैप

बदलते अंतरराष्ट्रीय हालात ने भारत की व्यापार नीति को एक बार फिर केंद्र में ला दिया है। बजट 2026 से पहले सरकार के सामने...

बयान पर मचे बवाल के बाद एआर रहमान की सफाई, कहा– ‘मेरी बातों को गलत समझा गया’

ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका संगीत नहीं बल्कि हालिया बयान और उस पर...

RELATED NEWS

ग्रीनलैंड पर कब्जे का विरोध पड़ा महंगा, 8 देशों पर फूटा डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ बम

ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और यूरोपीय देशों के बीच खींचतान अब नए स्तर पर पहुंच गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को रणनीतिक...

इंडोनेशिया में रहस्यमयी घटना: पहाड़ी इलाके के पास गायब हुआ यात्री विमान

इंडोनेशिया में एक छोटे यात्री विमान के अचानक संपर्क से बाहर हो जाने से हड़कंप मच गया है। यह घटना उस समय सामने आई...

भारत–ओमान के प्राचीन समुद्री रिश्तों की नई यात्रा, मस्कत पहुँचा INSV कौडिन्य

भारत और ओमान के बीच ऐतिहासिक समुद्री संबंधों ने एक बार फिर जीवंत रूप ले लिया है। भारतीय नौसेना का पारंपरिक पोत INSV कौडिन्य...