fbpx
  Previous   Next
HomeSportsबाबर आजम की जगह डेब्यू टेस्ट में ही कामरान गुलाम ने रचा...

बाबर आजम की जगह डेब्यू टेस्ट में ही कामरान गुलाम ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज !

डेब्यू खिलाडी कामरान गुलाम बल्लेबाजी करने आए तब पाकिस्तान का स्कोर मात्र 19 रन था और दो विकेट भी गिर गए थे.

बाबर आजम की जगह दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान टीम में शामिल किए गए कामरान गुलाम ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है. कामरान गुलाम ने अपने डेब्यू टेस्ट में शानदार शतकीय पारी खेली. नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए कामरान ने शानदार 118 रनों की पारी खेली. बता दें कि डेब्यू टेस्ट में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने वाले कामरान गुलाम दुनिया के छठे बल्लेबाज हैं और पाकिस्तान के केवल दूसरे बल्लेबाज बने हैं. गुलाम ने 118 रन की पारी जिसमें उन्होंने 224 गेंद का सामना किया, वहीं, गुलाम ने 11 चौके और एक छक्के लगाए. इसके साथ-साथ कामरान गुलाम पाकिस्तान की ओर से डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले 13वें बल्लेबाज हैं.

Screenshot 2024 10 15 214449


बाबर आजम की जगह टीम में किए गए शामिल
कामरान गुलाम को बाबर आजम की जगह टेस्ट टीम में मौका मिला था. बाबर टेस्ट क्रिकेट में काफी समय से फ्लॉप थे. ऐसे में उनकी जगह गुलाम को खेलने का मौका मिला. बता दें कि पिछले दो साल से बाबर ने टेस्ट में कोई अर्धशतक भी नहीं बनाया था. बाबर ने आखिरी बार 50 से ज्यादा रन टेस्ट में साल 2022 में कराची टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था. उसके बाद से उनके बल्ले से कोई भी अर्धशतक नहीं निकला था.

Screenshot 2024 10 15 214526 1


कामरान गुलाम की शानदार बल्लेबाजी

अपनी डेब्यू पारी में कामरान ने शानदार बल्लेबाजी की . सईम अयूब के साथ तीसरे विकेट के लिए 149 रनों की साझेदारी की. एक समय पाकिस्तान के दो विकेट 19 रन पर गिर गए थे. जिसके बाद कामरान बल्लेबाजी करने आए और सईम के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले दिन पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 259 रन बना लिए हैं. क्रीज पर मोहम्मद रिजवान (37) और आगा सलमान 5 रन बनाकर नाबाद हैं.

Screenshot 2024 10 15 214506

टेस्ट डेब्यू के लिए करना पड़ा 11 साल का इंतजार
साल 2013 में फर्स्ट क्लास डेब्यू करने वाले कामरान को 11 साल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला है. कामरान गुलाम का जन्म 10 अक्टूबर 1995 को खैबर पख्तूनख्वा, पाकिस्तान में हुआ था. गुलाम को पाकिस्तान के लिए डेब्यू करने से पहले काफी समय तक इंतजार करना पड़ा, 2013 में 17 साल की उम्र में अपने घरेलू डेब्यू के बाद से गुलाम ने अंडर 19 विश्व कप 2014 में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था. 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट में बाबर आज़म की जगह लेने से पहले, गुलाम को नवंबर 2021 में बांग्लादेश सीरीज़ के लिए पाकिस्तान की टेस्ट टीम में शामिल किया गया था लेकिन डेब्यू करने का मौका नहीं मिल पाया था.

Screenshot 2024 10 15 214543

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

अक्षय कुमार ने किया धुरंधर फिल्म और रणवीर सिंह के लिए ये क्या कह दिया ?

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन की फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों सिनेमाघरों में खूब पसंद की जा...

माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन सत्या नडेला PM मोदी से मिले , भारत में 17.5 बिलियन डॉलर के निवेश का ऐलान!

पीएम मोदी के भारत की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्रांति को बढ़ावा देने के प्रयासों को एक बड़ी सफलता मिली है. टेक्नोलॉजी सेक्टर की दिग्गज...

भारतीय गेंदबाजों के सामने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने किया आत्मसमर्पण. अफ्रीकी टीम पहली बार 74 रनों पर ऑल-आउट, सीरीज में 1-0 की बढ़त बना...

भारत के खिलाफ 5 मैंचों के टी20 सीरीज के पहले मैंच ने भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह...

RELATED NEWS

आखरी वनडे में यशस्वी जायसवाल की पहली वनडे सेंचुरी! टीम मैनेजमेंट की टेंशन में बढोत्तरी…

विशाखापत्तनम में सीरीज़ जीत की नींव कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने रखी तो रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल टीम को जीत की दहलीज़...

अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में जीत के बाद कोहली का बड़ा बयान से साउथ अफ्रीका के टीम में क्यों मची खलबली !

रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में शानदार जीत दिलाने वाले प्लेयर ऑफ द मैच विराट कोहली ने अपने आगे की रणनीति...

चौतरफा आलोचना झेल रहे भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गंभीर के बचाव में उतरे अश्विन, कही दिल छू लेने वाली बात!

पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला में 0-2 से मिली हार के बाद आलोचनाओं से घिरे भारतीय...